• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

मैदानी क्षेत्रों में मौसम रहेगा शुष्क, 4 हजार मीटर से ऊंची पहाड़ियों पर होगी बर्फबारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 4, 2023
in Uttarakhand
0
मैदानी क्षेत्रों में मौसम रहेगा शुष्क, 4 हजार मीटर से ऊंची पहाड़ियों पर होगी बर्फबारी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: उत्तराखंड की ऊंचाई वाले इलाकों की मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बद्रीनाथ धाम में शुक्रवार दोपहर बाद हुई बर्फबारी से ठंड में जबरदस्त इजाफा हुआ है तो वहीं यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई है। इसके कारण धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

आज 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में 6 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षों की सक्रियता बढ़ने से बारिश की संभावना भी है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। इन दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। निचले इलाकों में भले ही दोपहर के समय गर्मी महसूस की जा रही हो लेकिन शाम के समय से ठिठुरन बढ़ रही है और लोग जैकेट पहनने लगे हैं।

Previous Post

Uttarakhand: आज लगेगा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, यह है पार्किंग और रूट प्लान

Next Post

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां धारी देवी के दर्शन और पूजन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
Next Post
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां धारी देवी के दर्शन और पूजन

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां धारी देवी के दर्शन और पूजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.