• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand: आज लगेगा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, यह है पार्किंग और रूट प्लान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 4, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand: आज लगेगा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, यह है पार्किंग और रूट प्लान
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का उत्तराखंड में पहली बार दिव्य दरबार लगने जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार देहरादून के परेड ग्राउंड में 4 नवंबर यानी आज शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार लगेगा। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में काफी भीड़ उमड़ने की संभावना है। लिहाजा, पार्किंग और रूट प्लान भी जारी किया गया है।

वहीं, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अमित त्यागी ने बताया कि बागेश्वर सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री चार नवंबर को दोपहर 3.45 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। इसके साथ ही 4 बजे से रात 11 बजे तक दिव्य दरबार लगेगा। इस कार्यक्रम में करीब 40 से 50 हजार लोग शामिल होंगे।

सीएम धामी भी हो सकते हैं शामिलः इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कैबिनेट मंत्री और विधायक शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 12 बजे धीरेंद्र शास्त्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सधा राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में रुकेंगे. जहां वे दोपहर करीब 3.45 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

देहरादून में रूट डायवर्ट रहेगा

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रूट प्लान जारी किया गया है। साथ ही वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है। परेड ग्राउंड के चारों ओर 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे दोपहर से पूरी तरह से जीरो जोन रहेगा।

वाहनों के लिए पार्किंग स्थल और रूट प्लान
रेंजर ग्राउंड, पवेलियन ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट सुभाष रोड, बन्नू स्कूल, गुरुद्वारा ग्राउंड नियर बन्नू स्कूल, द दून स्कूल, जीटीएम पार्किंग नियर द्रोण होटल और सर्वे ऑफ इंडिया, हाथीबड़कला के अंदर पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

आईएसबीटी, शिमला बाईपास और जीएमएस रोड से आने वाली सभी बसें और मैक्सी कैब वाहनों को कारगी चौक होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से धर्मपुर चौक होते हुए बन्नू स्कूल पार्किंग स्थल में पार्क किए जाएंगे।

रिंग रोड 6 नंबर पुलिया से आने वाले सभी बसें और मैक्सी कैब वाहनों को फव्वारा चौक से अग्रवाल बेकरी से रेसकोर्स गुरुद्वारा पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।

मसूरी और राजपुर रोड से आने वाले सभी बसें और मैक्सी कैब वाहनों को सर्वे ऑफ इंडिया, हाथीबड़कला के अंदर पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।

प्रेमनगर की ओर से आने सभी बसें और मैक्सी कैब वाहनों को बल्लूपुर से किशन नगर चौक होते हुए बिंदाल कट से द दून स्कूल पार्किंग स्थल में पार्क किए जाएंगे।

सभी दोपहिया और चौपहिया वाहनों को रेंजर्स ग्राउंड, पवेलियन ग्राउंड, लार्ड वेंकटेश्वर, मंगला देवी और जीटीएम पार्किंग स्थानों पर पार्क किए जाएंगे।

परेड ग्राउंड के चारों ओर यातायात व्यवस्था बनाए जाने को लेकर आउटर बैरियर और डायवर्जन प्वाइंटों से वाहन निर्धारित पार्किंग स्थानों में भेजे जाएंगे।

सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, बिंदाल तिराहा, बल्लूपुर चौक, किशन नगर चौक, आराघर टी जंक्शन, तहसील चौक, प्रिंस चौक और बुद्धा चौक बैरियर और डायवर्जन प्वाइंट रहेंगे।

Previous Post

रुद्रप्रयाग में हादसा: चाय की दुकान के ऊपर पेड़ गिरने से पिता की मौत, बेटा घायल

Next Post

मैदानी क्षेत्रों में मौसम रहेगा शुष्क, 4 हजार मीटर से ऊंची पहाड़ियों पर होगी बर्फबारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
Next Post
मैदानी क्षेत्रों में मौसम रहेगा शुष्क, 4 हजार मीटर से ऊंची पहाड़ियों पर होगी बर्फबारी

मैदानी क्षेत्रों में मौसम रहेगा शुष्क, 4 हजार मीटर से ऊंची पहाड़ियों पर होगी बर्फबारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.