• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

हरीश रावत के नेतृत्व में गन्ना किसानों ने किया सीएम आवास कूच

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 23, 2023
in Uttarakhand, राजनीति
0
हरीश रावत के नेतृत्व में गन्ना किसानों ने किया सीएम आवास कूच
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने शनिवार को आपदा पीड़ित गन्ना किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाने समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएम आवास कूच किया। हरीश रावत सैकड़ों किसानों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर सीएम आवास के लिए निकले, लेकिन पुलिस बल ने किसानों को हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इसके बाद हरीश रावत किसानों के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए और एक घंटे का सांकेतिक मौन व्रत रखा।

फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग
सीएम आवास कूच के दौरान हरीश रावत ने किसानों को उनकी फसलों का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि 2014 में किसानों को 8 हजार रुपए प्रति बीघा मुआवजा दिया जाता था। लेकिन आज मुआवजे की राशि घटा घटाकर 1100 रुपए कर दी गई है। उन्होंने मांग उठाई कि आपदा पीड़ित किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपए की जाए।

इकबालपुर चीनी मिल का उठाया मसला
हरीश रावत ने कहा कि किसानों के लिए गन्ना मुख्य आधार होता है। पूरी दुनिया में गन्ने और चीनी के दाम बढ़ रहे हैं। इसलिए सरकार को गन्ने का खरीद मूल्य 425 रुपए प्रति क्विंटल करना चाहिए। उन्होंने इकबालपुर चीनी मिल का मसला उठाते हुए कहा कि चीनी मिल पर किसानों के बकाया भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री और सरकार ने वादाखिलाफी की है। उन्होंने आपदा की वजह से बर्बाद हो चुके फसल चक्र को देखते हुए बिजली-पानी के बिल माफ किए जाने की भी मांग उठाई है।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा 

प्रदर्शन में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किसानों की मांग पर कहा कि आज देश और प्रदेश का किसान बुरे हालातों से गुजर रहा है। उसके सामने भुखमरी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर रही है। लेकिन किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पूरे देश में फर्टिलाइजर, दवाओं, खाद, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इसका किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Previous Post

Uttarakhand: प्रदेश में जल्द खुलेंगे चार नए सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय

Next Post

खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने उत्तराखंड के पहले फ्लो स्पैन गोदाम का किया लोकार्पण

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने उत्तराखंड के पहले फ्लो स्पैन गोदाम का किया लोकार्पण

खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने उत्तराखंड के पहले फ्लो स्पैन गोदाम का किया लोकार्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.