• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand: प्रदेश में जल्द खुलेंगे चार नए सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 23, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand: प्रदेश में जल्द खुलेंगे चार नए सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश में चार जल्द नए सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। मुख्यमंत्री धामी के अनुमोदन के बाद शासन ने केंद्र सरकार को इसका प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो प्रसिद्ध पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जन्म स्थान पीठसैंण पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और चंपावत में नए सैनिक स्कूल खुलेंगे। नए स्कूल, सैनिक स्कूल सोसायटी के तहत साझेदारी मोड में चलेंगे।

राज्य में केवल एक सैनिक स्कूल

बता दें कि प्रदेश में अभी मात्र एक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में है। जिसका संचालन रक्षा मंत्रालय करता है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक केंद्र सरकार ने देशभर में 100 सैनिक स्कूल खोले जाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत केंद्र सरकार ने पहले चरण में देश में 23 नए सैनिक स्कूल को मंजूरी दे दी है। इसके बाद दूसरे चरण में सैनिक स्कूल को मंजूरी दी जानी है।

सुभाष चंद्र बोस छात्रावास का भी किया जाएगा निर्माण
उत्तराखंड की ओर से दूसरे चरण के लिए चार नए सैनिक स्कूल का प्रस्ताव भेजा गया है। सभी मानकों को पूरा करने एवं मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के अनुमोदन के बाद इसका प्रस्ताव भेजा गया है। सैनिक स्कूल के लिए ग्राम डुंगरासेठी तहसील चंपावत में 10 एकड़ भूमि उपलब्ध है। जबकि एएन झा इंटर काॅलेज रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर में 250 एकड़ एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा देहरादून में 9.5 एकड़ भूमि उपलब्ध है।

सैनिक स्कूल के लिए जमीन दान को तैयार स्थानीय 

शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के मुताबिक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जन्म स्थान पीठसैंण पौड़ी गढ़वाल में स्थानीय लोग सैनिक स्कूल के लिए जमीन दान में देने के लिए तैयार हैं। पीठसैंण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रसिंह गढ़वाली का स्मारक बनाए जाने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास का भी निर्माण किया जाएगा।

यहां खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय

प्रदेश में पांच नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने पाण्डुवाखाल तहसील चौखुटिया जिला अल्मोड़ा, द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा, कोटद्वारा जिला पौड़ी गढ़वाल, नरेंद्रनगर जिला टिहरी गढ़वाल एवं विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के मदननेगी जिला टिहरी गढ़वाल में केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।

10 करोड़ खर्च किए पर नहीं बना स्कूल

रुद्रप्रयाग जिले में सैनिक स्कूल खोलने की कवायद पिछले कई साल से चल रही है। इसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई थी, लेकिन सैनिक कल्याण और शिक्षा विभाग के बीच तालमेल की कमी के चलते स्कूल भवन के निर्माण का मामला पिछले काफी समय से लटका है। स्कूल के लिए उपनल एवं अन्य से 10 करोड़ रुपये मंजूर कर उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को इसका काम सौंपा गया था, लेकिन निगम ने यह धनराशि बाउंड्रीवाल और रास्ता बनाने में ही खर्च कर दी।

Previous Post

बागेश्वर विधायक पार्वती दास को ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने दिलाई विधानसभा सदस्यता की शपथ

Next Post

हरीश रावत के नेतृत्व में गन्ना किसानों ने किया सीएम आवास कूच

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
हरीश रावत के नेतृत्व में गन्ना किसानों ने किया सीएम आवास कूच

हरीश रावत के नेतृत्व में गन्ना किसानों ने किया सीएम आवास कूच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.