• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Viral Video: हीरो बने युवक, जान दांव पर लगाकर डूब रही एक बछिया को बचाया

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 26, 2023
in Uttarakhand
0
Viral Video: हीरो बने युवक, जान दांव पर लगाकर डूब रही एक बछिया को बचाया
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुनिया में बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अपने से ज्यादा दूसरों की जान की परवाह करते हैं। ऐसे लोगों के सामने जब दूसरों की जान को बचाने की बारी आती है तब वो आगे-पीछे कुछ नहीं सोचते, अपनी चिंता नहीं करते और सीधे जान बचाने के लिए कूद पड़ते हैं। इनमें कुछ ऐसे भी लोग हैं जो न सिर्फ किसी इंसान बल्कि जानवर के लिए भी अपनी जान दांव पर लगाने से पीछे नहीं हटते। ऐसा ही एक मामला ऋषिकेश से सामने आया है। यहां चीला शक्ति नहर के सिल्ट एजेक्टर चैनल में फंसी एक बछिया के लिए कुछ स्थानीय लोगों ने जान दांव पर लगा दी। युवाओं ने जान पर खेलकर बछिया को सकुशल बाहर निकाला। बछिया के रेस्क्यू का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

https://www.panchayatreporter.com/wp-content/uploads/2023/06/Drv0WQbmDEMEHSqh.mp4

बता दें कि मामला सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे का है। एक बछिया कुनांऊ बैराज की छोटी नहर (सिल्ट एजेक्टर चैनल) में गिर गई। सूचना पाकर कुनांऊ गांव निवासी महावीर असवाल, लाखन असवाल, वीर सिंह असवाल, आशीष पयाल तथा सुरेंद्र असवाल मौके पर पहुंचे। बछिया चैनल की एक तेज धारा में भंवर युक्त जगह पर फंंसी थी। वह बाहर आने की कोशिश कर रही थी, लेकिन गहराई और भंवर होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रही थी। इस बीच एक साहसी युवक नहर में उतर गया। रस्सी की मदद से अन्य युवकों ने उसे सहारा दिया। युवक ने बछिया को भंवर से बाहर निकाला। जिसके बाद उसे नहर में ही कुछ आगे तक पानी के बहाव के साथ लाया गया, जहां बनी सीढ़ियों की मदद से बछिया को सकुशल बाहर निकाला गया। वहीं बछिया के रेस्क्यू का यह वीडियो किसी ने इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  सभी लोग युवाओं के इस जोश और जुनून की तारीफ कर रहे हैं।

Previous Post

पिता की हैवानियत: अपनी दो बच्चियों को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दबोचा

Next Post

लोकतंत्र की रक्षा में अपना योगदान देने वालों को सीएम ने किया सम्मानित

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
लोकतंत्र की रक्षा में अपना योगदान देने वालों को सीएम ने किया सम्मानित

लोकतंत्र की रक्षा में अपना योगदान देने वालों को सीएम ने किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.