• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

पिता की हैवानियत: अपनी दो बच्चियों को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दबोचा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 26, 2023
in Uttarakhand, क्राइम
0
पिता की हैवानियत: अपनी दो बच्चियों को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दबोचा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डोईवाला के केशवपुरी बस्ती में अपनी दो मासूम बच्चियों की हत्या के आरोपित पिता को पुलिस लखनऊ से गिरफ्तार कर देहरादून ले आई। यहां न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपित को जेल भेज दिया। आरोपित ने पत्नी के गैर मर्द के साथ बात करना व उसके साथ भाग जाने के अलावा अपनी दूसरी शादी में बच्चियों के बाधा बनने को वजह बताते हुए जुर्म स्वीकार किया।

बता दें कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि आरोपित जितेंद्र साहनी का 2018 में विवाह रीना निवासी केशवपुरी बस्ती से हुआ था। रीना से उसकी दो बेटियां आंचल व अनुषा पैदा हुई।आरोप है कि उसकी पत्नी किसी और व्यक्ति से फोन पर अक्सर बातें किया करती थी। एक बार वह भागकर बिहार चली गई थी। जिसे वह वापस लेकर आया था। लेकिन वह फिर भी लगातार उसके संपर्क में रही, जोकि आरोपित को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। इस बात पर आरोपित अपनी पत्नी के साथ झगड़ा व गृहक्लेश करता था। आरोपित की पत्नी दो महीने से दूसरे व्यक्ति के साथ हैदराबाद में है।

पहली पत्नी के भाग जाने के बाद आरोपित भी बिहार से दूसरी शादी करना चाहता था। परंतु दोनों बच्चियों के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। जिस पर उसने कई बार अपनी पत्नी रीना और अपनी सास आशु देवी को बच्चों को ले जाने के लिए कहा। बच्चों को न ले जाने पर मारने की भी धमकी दी थी। परंतु वह बच्चों को लेने नहीं आई। जिसके कारण उसकी दूसरी शादी नहीं हो पा रही थी। इसीलिए 23 जून को घर के कमरे की कुंडी बंद करके पहले अपनी लड़की आंचल का गला दबा दिया, जिस पर वह एक बार चिल्लाई थी। लेकिन जोर से गला दबाने पर वह मर गई। उसके बाद अपनी छोटी बेटी अनुषा का भी गला दबाकर मार दिया। पुलिस से बचने के लिए वह जनता ट्रेन में बिहार जा रहा था। जिस पर पुलिस ने आरोपित को लखनऊ में पहचान लिया और पकड़ लिया।

हत्या के बाद डेढ़ सौ कैमरे जांचने के बाद मिली लोकेशन
डोईवाला के केशवपुरी में अपनी दो बच्चियों की हत्या करने के बाद आरोपित ने बिहार में छिपने की योजना बनाई थी। वहीं हत्या की जानकारी मिलते ही कोतवाली डोईवाला की पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के साथ ही आरोपित के मिलने तक लगभग डेढ़ सौ कैमरों की जांच की।

अंतिम लोकेशन रेलवे स्टेशन डोईवाला मिलने पर पुलिस को आरोपित के ट्रेन से भागने की जानकारी मिल सकी। ट्रेन सात बजे डोईवाला रेलवे स्टेशन से चली गई थी। कोतवाली प्रभारी ने लगभग 10 बजे रात्रि को वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश शाह के नेतृत्व में दो टीम वाहनों से रवाना की। मुरादाबाद में पुलिस की एक टीम ट्रेन में चढ़ गई। जहां रात भर बोगियों में पुलिस टीम ने आरोपित की तलाश की, परंतु आरोपित नहीं मिला।

शनिवार सुबह 8:30 बजे जब ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ पहुंची तो आरोपित पुलिस को देखकर भागने लगा। परंतु पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया। डोईवाला पुलिस का एसओजी पुलिस टीम ने भी पूरा सहयोग किया। पुलिस टीम में देवेंद्र सिंह नेगी, पंकज सलार, शशीकांत, हंसराज ,सोनी कुमार आदि शामिल रहे।

 

Previous Post

मणिपुर पुलिस की कार्रवाई, 24 घंटे में 12 बंकर किये नष्ट

Next Post

Viral Video: हीरो बने युवक, जान दांव पर लगाकर डूब रही एक बछिया को बचाया

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
Viral Video: हीरो बने युवक, जान दांव पर लगाकर डूब रही एक बछिया को बचाया

Viral Video: हीरो बने युवक, जान दांव पर लगाकर डूब रही एक बछिया को बचाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.