• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 3, 2026
in Uttarakhand, उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नए साल के जश्न पर उत्तराखंड में रिकॉर्ड तोड़ जाम छलके, वो भी कायदे-कानून के दायरे में। दरअसल, आबकारी विभाग ने जश्न की शाम के लिए वन-डे बार लाइसेंस देने की ऑनलाइन सहूलियत दी जिस पर रिकॉर्ड तोड़ 600 से अधिक आवेदन आए। पिछले साल तक जश्न के लिए 300 के लगभग वन-डे बार लाइसेंस जारी हुए थे। इस साल बार लाइसेंस की संख्या में दोगुना इजाफा होने से जाहिर है कि नए साल के स्वागत का उल्लास पिछले साल से कहीं ज्यादा रहा। कुल आवेदन में 400 के लगभग आवेदन देहरादून और नैनीताल से हुए हैं। बाकी हरिद्वार, टिहरी, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल और ऊधमसिंह नगर से हुए।इस साल सबसे ज्यादा आवेदन नैनीताल और देहरादून से आए।

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि साल 2026 के स्वागत और पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए आबकारी विभाग ने एक दिवसीय बार लाइसेंस की ऑनलाइन व्यवस्था के शीघ्र निस्तारण पर जोर रखा, परिणामस्वरूप विभाग को 600 से अधिक रिकॉर्ड आवेदन मिले हैं, जिन पर देर शाम तक कार्यवाही पूरी हो चुकी थी। आवेदन 24 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच आए। वन-डे बार लाइसेंस नियम कायदों के दायरे में दिए जाते हैं जिससे अवैध शराब या अवैध बार पर लगाम लगने से न सिर्फ विभाग के राजस्व में वृद्धि होती है बल्कि कानून व्यवस्था के साथ पर्यटकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित रहती है। बार लाइसेंस के जरिये आयोजित कार्यक्रमों में सुरक्षा मानक शामिल रहते हैं।

Previous Post

अब एक क्लिक पर मिलेगी, मतदाताओं को 2003 की वोटर लिस्ट

Next Post

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

चार धाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, रुद्रप्रयाग में पहली FIR दर्ज

चार धाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, रुद्रप्रयाग में पहली FIR दर्ज

April 23, 2026
सीएम धामी के चेहरे पर लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सीएम धामी की सराहना,बोले, सीएम धामी ने गुड गर्वनेंस से जीता लोगों का दिल, उम्मीदों पर उतरे खरे

सीएम धामी के चेहरे पर लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सीएम धामी की सराहना,बोले, सीएम धामी ने गुड गर्वनेंस से जीता लोगों का दिल, उम्मीदों पर उतरे खरे

April 23, 2026
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

April 23, 2026
उत्तराखंड: 28 अप्रैल से शुरू होगा विधानसभा का विशेष सत्र, शासन ने नोडल अधिकारियों की तैनाती के दिए सख्त आदेश

उत्तराखंड: 28 अप्रैल से शुरू होगा विधानसभा का विशेष सत्र, शासन ने नोडल अधिकारियों की तैनाती के दिए सख्त आदेश

April 22, 2026
देश के प्रथम गांव माणा पहुंचे CM धामी; महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल को सराहा

देश के प्रथम गांव माणा पहुंचे CM धामी; महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल को सराहा

April 22, 2026
विधि-विधान के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजी केदारपुरी

विधि-विधान के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजी केदारपुरी

April 22, 2026
Next Post
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.