• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सांसद अनिल बलूनी पर भड़के ग्रामीण, कॉर्बेट धनगढ़ी गेट पर फूटा गुस्सा”

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 2, 2025
in Uttarakhand, देहरादून, बड़ी खबर, होम
0
सांसद अनिल बलूनी पर भड़के ग्रामीण, कॉर्बेट धनगढ़ी गेट पर फूटा गुस्सा”
0
SHARES
39
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कॉर्बेट नेशनल पार्क के धनगढ़ी गेट पर रविवार को वन ग्राम सुंदरखाल और देवीचौड़ा खत्ता के ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। भाजपा सांसद अनिल बलूनी की वादाखिलाफी से गुस्साए ग्रामीणों ने गेट के बाहर धरना देकर भाजपा सरकार और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 25 दिसंबर तक गांवों में बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं तथा वन ग्रामों को राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं मिला, तो वे सांसद अनिल बलूनी और भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन शुरू करेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान अप्रैल 2024 में सांसद अनिल बलूनी स्वयं गांव पहुंचे थे और ग्रामीणों से वादा किया था कि चुनाव जीतने के एक महीने के भीतर गांव में बिजली पहुंचा दी जाएगी। लेकिन डेढ़ साल बाद भी हालात जस के तस हैं।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि वे दो बार सांसद बलूनी से दिल्ली जाकर मिले और हर बार उन्हें “एक सप्ताह में बिजली-पानी की सुविधा” देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन वह भी आज तक पूरा नहीं किया गया।
धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि 25 वर्षों से चली आ रही भाजपा-कांग्रेस की डबल इंजन सरकारें वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाने के नाम पर सिर्फ वोट बटोरती रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी की “देश के अंतिम गांव तक बिजली पहुंचाने” की घोषणा भी ग्रामीणों के लिए सिर्फ जुमला बनकर रह गई है।
वक्ताओं ने यह भी बताया कि उत्तराखंड में आज भी 200 से अधिक गांव ऐसे हैं जिन्हें राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं मिला है। इन क्षेत्रों के लाखों लोग विधायक और सांसद तो चुन सकते हैं, लेकिन आज़ादी के 75 वर्ष बाद भी उन्हें ग्राम पंचायत चुनने का अधिकार तक नहीं दिया गया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा—
“हम अपने वोट से नेताओं को कुर्सी पर बिठा सकते हैं, तो उन्हें उतार भी सकते हैं। सरकार हमारी आवाज सुने, वरना आंदोलन तेज होगा।”
धरना प्रदर्शन में खीमराम, प्रेमराम, कौशल्या चुनियाल, गिरीश चंद्र, जगमोहन सिंह, कैलाश चंद्र, पूरन चंद्र, मीरा, इंद्र लाल, योगेन्द्र कुमार, गणेश, उत्तम चंद्र, समाजवादी लोक मंच के संयोजक मुनीष कुमार, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के मौ. आसिफ और महिला एकता मंच की सरस्वती जोशी समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

Previous Post

उत्तराखंड: 4 दिसंबर से पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद; मैदानी इलाकों को करना होगा इंतजार

Next Post

गोल्ज्यू कॉरिडोर का भ्रमण : मुख्य सचिव ने विकास कार्यों की प्रगति की ली समीक्षा,गोल्ज्यू मंदिर व बालेश्वर मंदिर के सौंद्रीकरण हेतु मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक निर्देश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

July 22, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

July 22, 2026
देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

July 22, 2026
ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

July 21, 2026
हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर,सीएम धामी ने 235 करोड़ की 4 प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर,सीएम धामी ने 235 करोड़ की 4 प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

July 21, 2026
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे,जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे,जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

July 21, 2026
Next Post
गोल्ज्यू कॉरिडोर का भ्रमण : मुख्य सचिव ने विकास कार्यों की प्रगति की ली समीक्षा,गोल्ज्यू मंदिर व बालेश्वर मंदिर के सौंद्रीकरण हेतु मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक निर्देश

गोल्ज्यू कॉरिडोर का भ्रमण : मुख्य सचिव ने विकास कार्यों की प्रगति की ली समीक्षा,गोल्ज्यू मंदिर व बालेश्वर मंदिर के सौंद्रीकरण हेतु मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.