• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

SIR की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को BLO घर-घर बांटेंगे गणना फार्म 8 जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 7, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
SIR की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को BLO घर-घर बांटेंगे गणना फार्म 8 जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार से प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म बांटने का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश के समस्त मतदाताओं से बूथ लेवल एजेंट्स को सहयोग करने की अपील की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी 11733 बीएलओ के पास गणना फार्म पंहुचा दिए गए हैं। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। आगामी 7 जुलाई तक एक माह के समय में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के गणना फार्मों को बीएलओ एप्प के माध्यम से डिजिटिलाइज किया जाएगा।

*मतदाता ”बुक ए कॉल” फीचर का ले सकते हैं लाभ*

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश के मतदाता नौकरी या अन्य पेशे से जुड़े होने के कारण दिन में घर पर उपलब्ध नहीं हैं तो वे ”बुक ए कॉल विद BLO” के फीचर से एक क्लिक पर अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक करा सकते हैं। इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके या ECI-Net मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं। कॉल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर बीएलओ द्वारा मतदाता से स्वयं संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा बीएलओ के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो ऐसी स्थिति में बीएलओ तीन बार घर पर विजिट करेंगे और बीएलओ घर पर स्टीकर लगाकर अपने अगले विजिट की डेट और मोबाइल नंबर लिखेंगे, मतदाताओं द्वारा बीएलओ से संपर्क कर सुविधानुसार गणना फार्म भरा जा सकता है।

*मतदाता एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार*

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई के बीच घर-घर भ्रमण के दौरान गणना फार्म के साथ मतदाताओं से कोई भी दस्तावेज नही ने होंगे। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा इसके साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। इसी बीच 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक सभी नोटिस जारी कर दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि उन्होंने बताया कि मतदाता स्वयं भी ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से अपना गणना फार्म ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं इसके बाद मतदाता इसे भरकर अपलोड कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान अपर कोई भी पात्र व्यक्ति, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं तो वे अपने बीएलओ से संपर्क कर फार्म 6 भर सकते हैं। जिसके बाद दावे आपत्तियों के निस्तारण के समय उनके फार्मों पर विचार किया जाएगा।

Previous Post

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल में लापता ट्रेकर की खोज में जुटीं 6 एजेंसियां, हेलीकॉप्टर से भी हवाई सर्वेक्षण शुरू

Next Post

उत्तराखंड में विकास कार्यों में देरी पर तय होगी अफसरों की जिम्मेदारी, CM धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिमाचल से गिरफ्तार हुआ 15 हजार का इनामी गैंगस्टर

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिमाचल से गिरफ्तार हुआ 15 हजार का इनामी गैंगस्टर

October 24, 2026
उत्तराखण्ड के अपमान पर अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से मांगें माफी : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड के अपमान पर अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से मांगें माफी : मुख्यमंत्री धामी

October 24, 2026
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग और ब्लैक मार्केटिंग पर बड़ा एक्शन: 104 गैस सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार और FIR दर्ज

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग और ब्लैक मार्केटिंग पर बड़ा एक्शन: 104 गैस सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार और FIR दर्ज

October 24, 2026
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन पर सख्ती, नए नियमों के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना

उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन पर सख्ती, नए नियमों के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना

October 23, 2026
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी,नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी,नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

October 23, 2026
ऋषिकेश में स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी, 72 क्वार्टर व्हिस्की और बीयर के 24 कैन बरामद

ऋषिकेश में स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी, 72 क्वार्टर व्हिस्की और बीयर के 24 कैन बरामद

October 22, 2026
Next Post
उत्तराखंड में विकास कार्यों में देरी पर तय होगी अफसरों की जिम्मेदारी, CM धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखंड में विकास कार्यों में देरी पर तय होगी अफसरों की जिम्मेदारी, CM धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.