• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

घनसाली तिलवाड़ा मोटरमार्ग पर वैली ब्रिज बनकर तैयार, यातायात भी हुआ बहाल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 5, 2024
in Uttarakhand
0
घनसाली तिलवाड़ा मोटरमार्ग पर वैली ब्रिज बनकर तैयार, यातायात भी हुआ बहाल
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर बैली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। लोड टेस्टिंग सफल रहने के बाद पुल से वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। तीन दिन के अंतर्गत लोनिवि के इंजीनियरों को बैली ब्रिज तैयार करने में कामयाबी मिली है। पुल बनने से स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी। भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पंचायत जखन्याली के नौताड़ तोक में 31 जुलाई रात को बादल फटने से भारी तबाही मची थी। घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर मुयालगांव के समीप बना मोटर पुल भी इस आपदा की भेंट चढ़ गया था।

मुयाल गांव के समीप मोटर पुल बह जाने से लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि वैकल्पिक रिंग रोड मार्ग से वाहनों का संचालन हो रहा था। जिसके लिए लोगों को लगभग 40 से 50 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। लोनिवि के ईई दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि रविवार शाम को मुयाल गांव के समीप बने 25 मीटर स्पान के बैली ब्रिज का लोड टेस्टिंग सफल रहा। महज तीन दिन के भीतर विभाग के इंजीनियरों ने यह सफलता पाई है। पुल से छोटे-बड़े वाहन आसानी से आवागमन कर सकते है। डीएम मयूर दीक्षित ने 72 घंटे बैली ब्रिज तैयार करने के लिए इंजीनियरों की टीम को बधाई दी है। कहा कि आपदा पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। विधायक शक्ति लाल शाह ने भी अधिकारियों की इस कामयाबी पर उन्हें बधाई दी है। कहा घनसाली-तिलवाड़ा मार्ग पर यातायात सुचारू होने से लोगों को आवागमन में अब किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

Previous Post

चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के चार माह में खनन से 333.17 करोड़ राजस्व की प्राप्ति

Next Post

साइबर ठगों ने देहरादून की महिला को 30 घंटे तक रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’, अपने खाते में डलवाए 10.50 लाख रुपए

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
साइबर ठगों ने देहरादून की महिला को 30 घंटे तक रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’, अपने खाते में डलवाए 10.50 लाख रुपए

साइबर ठगों ने देहरादून की महिला को 30 घंटे तक रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’, अपने खाते में डलवाए 10.50 लाख रुपए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.