• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttrakhand आई.ए.एस. एसोसिएशन नाराज cm धामी से करेगा शिकायत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 31, 2025
in Uttarakhand
0
Uttrakhand आई.ए.एस. एसोसिएशन  नाराज cm धामी से करेगा शिकायत

Oplus_131072

0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून, 30 मार्च 2025 – उत्तराखंड आई.ए.एस. एसोसिएशन की एक अहम बैठक आज एसोसिएशन के अध्यक्ष  आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित कथनों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों की गरिमा और आत्मसम्मान से जुड़ी चिंताओं को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें यह कहा गया कि एसोसिएशन के सदस्य भी आम नागरिकों की भांति आत्मसम्मान और गरिमा के अधिकार रखते हैं। किसी भी व्यक्ति, संस्था या संगठन को ऐसे कथनों और संकेतों से बचना चाहिए, जो एसोसिएशन के सदस्यों या उनके परिवार के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाएं। इससे न केवल उनके मनोबल पर असर पड़ता है, बल्कि उनकी कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया कि इसके सदस्य लोक सेवक के रूप में निर्वाचित सरकारों की नीतियों को संवैधानिक दायरे में प्रभावी रूप से लागू करने का कार्य करते हैं। प्रशासनिक मशीनरी की स्थिरता और तटस्थता बनाए रखना उनका मूल स्वभाव है।

इसके अलावा, एसोसिएशन ने कहा कि वह आलोचना, असहमति और निंदा को आत्मसुधार के अवसर के रूप में लेता है। रचनात्मक आलोचना नीतियों को बेहतर बनाने में सहायक होती है, लेकिन यदि कहीं त्रुटियां परिलक्षित होती हैं, तो उनके निराकरण के लिए नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।

अतः एसोसिएशन ने समाज के सभी पक्षों से अपील की है कि वे एसोसिएशन एवं उसके सदस्यों की गरिमा और आत्मसम्मान को बनाए रखने हेतु सम्मानजनक व्यवहार करें।

इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव उत्तराखंड को ज्ञापन के रूप में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया है, साथ ही इसे मीडिया से भी साझा किया गया है।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने लक्ष्मीनारायण घाट रुड़की में किया मां गंगा आरती का शुभारंभ

Next Post

कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार,सीएम धामी ने दिए निर्देश लापरवाही करने वाले लोगो पर होगी कारवाई

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार,सीएम धामी ने दिए निर्देश लापरवाही करने वाले लोगो पर होगी कारवाई

कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार,सीएम धामी ने दिए निर्देश लापरवाही करने वाले लोगो पर होगी कारवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.