• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड: भ्रष्ट महिला अधिकारी ने 10 हजार रुपयों के लिए बेच दिया अपना ईमान, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 10, 2024
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड: भ्रष्ट महिला अधिकारी ने 10 हजार रुपयों के लिए बेच दिया अपना ईमान, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (बांट एवं माप) शांति भंडारी जो किच्छा जनपद ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ निरीक्षक के प्रभार में थीं, को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि वह हर प्रकार के वजन तोलने वाले कांटे और बांट बेचने तथा उनकी मरम्मत का कार्य करता है। इसके लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है, जिसे प्राप्त करने के लिए उसने विभाग में आवेदन किया था।

शिकायतकर्ता का कहना था कि शांति भण्डारी ने उसका लाइसेंस जारी कर दिया था, लेकिन अब वे उसे अनावश्यक रूप से परेशान कर रही थीं। उन्होंने लाइसेंस रद्द करने की धमकी देकर 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन के निर्देश पर अनिल सिंह मनराल ने तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज 09-12-2024 को टीम ने शिवपुरम् कॉलोनी, निकट चीनी मिल, हल्द्वानी रोड, किच्छा स्थित कार्यालय में श्रीमती शांति भण्डारी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने इस सफल ट्रैप के लिए सतर्कता टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने किया 10वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के कर्टेन रेजर एवं प्रोग्राम गाइड का विमोचन

Next Post

प्रदेश के सभी 95 ब्लॉकों में पहुंचेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी ,सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गांवों में रात्रि प्रवास कर स्थानीय लोगों से करेंगे संवाद

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू की जाय – मुख्यमंत्री।

प्रदेश के सभी 95 ब्लॉकों में पहुंचेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी ,सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गांवों में रात्रि प्रवास कर स्थानीय लोगों से करेंगे संवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.