• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बारातियों से भरा वाहन खाई में गिरने से यहां हुआ दर्दनाक हादसा, दो की मौत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 1, 2023
in Uttarakhand
0
बारातियों से भरा वाहन खाई में गिरने से यहां हुआ दर्दनाक हादसा, दो की मौत
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चमोली। चमोली में एक हादसे ने पलभर में शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। जोशीमठ में मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्गपर बारात से लौट रहा एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में 12 लोग घायल हो गए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जोशीमठ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं घायलों में कई लोगों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

बता दें कि जोशीमठ ब्लॉक स्थित थैंग गांव के कांडाखोला में आनंद सिंह के बेटे प्रवेश का विवाह था। बारात सुबह थैंग के कांडाखोला से उर्गम घाटी के किमाणा गांव गई थी। बारात के वापस लौटते समय थैंग गांव से करीब ढाई किलोमीटर पहले बारात में शामिल एक वाहन अनियंत्रित होकर थौली गदेरे के पास 100 मीटर नीचे खेतों में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे शादी की खुशियां पल-भर में मातम में बदल गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि वाहन में 12 लोग सवार थे। पुलिस और एसडीआरएफ के द्वारा सभी घायलों को एंबुएं लेंस से सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करवाया गया।

कोतवाली निरीक्षक केसी भट्ट के अनुसार वाहन दुर्घटना मेंघायल दो बारातियों की मौत हो गई है। साथ ही थाना पुलिस और एसडीआरएफ के द्वारा वाहन के आसपास सर्चिंग भी किया गया, ताकि कोई व्यक्ति वाहन से छिटककर कहीं गिरा ना हो। दूसरी तरफ जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के द्वारा घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर बारातियों के परिजन और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए.जबकि घटना के बाद गांव में साधारण समारोह कर बारात की रस्में निभाई गई

Previous Post

Chardham Yatra 2023: पुलिस- प्रशासन ने यातायात रूट का खींचा खाका, यह है तैयारी

Next Post

सीएम धामी के विरोध में उतरी कांग्रेस, कहा- सरकार खुद करवा रही अपनी तारीफ

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
सीएम धामी के विरोध में उतरी कांग्रेस, कहा- सरकार खुद करवा रही अपनी तारीफ

सीएम धामी के विरोध में उतरी कांग्रेस, कहा- सरकार खुद करवा रही अपनी तारीफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.