• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Chardham Yatra 2023: पुलिस- प्रशासन ने यातायात रूट का खींचा खाका, यह है तैयारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 1, 2023
in Uttarakhand
0
Chardham Yatra 2023: पुलिस- प्रशासन ने यातायात रूट का खींचा खाका, यह है तैयारी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आगामी 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इसको लेकर सरकार, शासन व जिला प्रशासन के साथ ही तमाम संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चारधाम यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने रूट प्लान का खाका तैयार कर लिया है। वहीं इस बार वाहनों की निगरानी और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चारधाम यात्रा मार्ग पर नंबर प्लेट रिकगनिशन (एनपीआर) और स्पीड डिटेक्टर कैमरे भी लगाए जाएंगे।

 

दो कंट्रोल रूम से यातायात संचालन पर रहेगी नजर

ऋषिकेश और मुनि की रेती क्षेत्र में स्थापित दो कंट्रोल रूम से यातायात संचालन पर नजर रखी जाएगी। चारधाम यात्रा के दौरान वीकेंड पर यातायात का संचालन पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। हर साल यात्रा के दौरान चारधाम यात्री और पर्यटक दोनों के वाहन घंटों हाईवे और श्यामपुर बाईपास पर फंसे रहते है।

 

यातायात निरीक्षक सिद्धार्थ कुकरेती को सौंपा प्रभार 

कई बार तपोवन से लेकर शिवपुरी तक सड़क पर जाम लग जाता है। इस यात्रा सीजन में तीनों जिलों (देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल) की यातायात पुलिस में आपसी समन्वय से यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मुनि की रेती के यातायात निरीक्षक सिद्धार्थ कुकरेती को प्रभार सौंपा गया है।

 

सुबह 8 से रात 10 बजे भारी वाहनों पर रोक

सिद्धार्थ कुकरेती ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए रूट प्लान तैयार किया गया है। चारधाम यात्रा के दौरान वीकेंड पर वाहनों का सबसे अधिक दबाव होता है। वीकेंड पर सुबह 8 से रात 10 बजे भारी वाहनों के संचालन पर रोक होगी। हरिद्वार से आने वाले वाहनों को श्यामपुर बाईपास पर डायवर्ट किया जाएगा। बताया कि वापसी में वाहनों को ब्रह्मपुरी से डायवर्ट कर गरुणचट्टी से पशुलोक बैराज भेजा जाएगा। यहां से वाहन आगे चीला रोड से हरिद्वार या कोयलग्रांट तिराहे से देहरादून के लिए आगे जाएंगे।

 

एनपीआर और स्पीड डिटेक्टर कैमरे से होगी निगरानी

बताया कि ऋषिकेश, मुनि की रेती और लक्ष्मणझूला के सभी चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ऋषिकेश और मुनि की रेती में कंट्रोल रूम से यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। बताया कि वाहनों की निगरानी और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए देवप्रयाग व कीर्तिनगर क्षेत्र में दो एनपीआर और स्पीड डिटेक्टर कैमरे लगाए जाएंगे।

 

दो निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षक संभालेंगे व्यवस्था

सिद्धार्थ कुकरेती ने बताया कि वह और टिहरी क्षेत्र के यातायात निरीक्षक, मुनि की रेती, लक्ष्मणझूला और ऋषिकेश के तीन यातायात उपनिरीक्षक चारधाम यात्रा ड्यूटी में तैनात रहेंगे। इसके अलावा दो सिटी पेट्रोल यूनिट भी तैनात रहेंगी। बताया कि चारधाम यात्रा के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी मांग की गई है।

 

यह है तैयारी

श्यामपुर और मनसा देवी फाटक पर अब तक अंडर पास या आरओबी नहीं बन पाया है। यातायात निरीक्षक सिद्धार्थ कुकरेती ने बताया कि वीकेंड पर मनसा देवी फाटक और श्यामपुर फाटक से पहले भारी वाहनों को रोकने की योजना बनाई गई है। बताया कि सुबह आठ से दो बजे तक श्यामपुर फाटक से बाहरी वाहनों को देहरादून की ओर डायवर्ट कर खड़ा कराया जाएगा। वहीं शाम तीन बजे से रात 10 बजे तक मनसा देवी से पहले भारी वाहनों को आईडीपीएल में निर्धारित पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे।

यह होगा रूट प्लान

आने वाले वाहनों के लिए प्लान

नेपाली फार्म- श्यामपुर चौकी- बाईपास, नटराज चौक, भद्रकाली तिराहा (यहां से वाहन गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे या बदरीनाथ हाइवे की ओर जाएंगे)

वापसी करने वाले वाहनों के लिए प्लान

ब्रह्मपुरी-गरुणचट्टी-नीलकंठ रोड, पशुलोक बैराज, चीला बैराज

Previous Post

LPG Price Hike: होली के पहले आम आदमी को झटका, LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

Next Post

बारातियों से भरा वाहन खाई में गिरने से यहां हुआ दर्दनाक हादसा, दो की मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
बारातियों से भरा वाहन खाई में गिरने से यहां हुआ दर्दनाक हादसा, दो की मौत

बारातियों से भरा वाहन खाई में गिरने से यहां हुआ दर्दनाक हादसा, दो की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.