• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

प्रदेश के खिलाड़ियों को सीधे मिल सकेगी सरकारी नौकरी, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 20, 2023
in Uttarakhand
0
प्रदेश के खिलाड़ियों को सीधे मिल सकेगी सरकारी नौकरी, प्रस्ताव को मिली मंजूरी
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता जल्द साफ हो सकता है। दरअसल, आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के लिए कार्मिक विभाग की मंजूरी मिल गई है। खेल विभाग के संयुक्त निदेशक अजय कुमार अग्रवाल के मुताबिक, 2,000 ग्रेड पे से लेकर 5,400 ग्रेड पे तक की नौकरी का प्रस्ताव है। कार्मिकी की मंजूरी के बाद इसे वित्त विभाग को भेजा गया है। जल्द इसका जीओ जारी हो जाएगा।

 

खुलेगा आउट ऑफ टर्न नियुक्ति का रास्ता

राज्य के इन खिलाड़ियों के लिए पहले सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था थी, लेकिन वर्ष 2013 में उच्च न्यायालय नैनीताल ने इस व्यवस्था को खत्म कर दिया था। इसके बाद से कई खिलाड़ी नौकरी के लिए अन्य राज्यों से खेलने लगे, लेकिन अब उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी की व्यवस्था के लिए आउट ऑफ टर्न नियुक्ति का रास्ता खुलने जा रहा है।

 

इन विभागों में मिलेगी नौकरी

खेल विभाग के संयुक्त निदेशक अजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि 2,000 ग्रेड पे से लेकर 5,400 ग्रेड पे तक की नौकरी के लिए पुलिस, खेल, युवा कल्याण, शिक्षा, वन विभाग सहित कुल 11 विभाग चिन्हित किए गए हैं। इस संबंध में जीओ होने के बाद खिलाड़ी जिस स्तर का पदक जीतते हैं, उन्हें उस स्तर की सरकारी नौकरी का पद मिलेगा।

 

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी को 2,000 ग्रेड पे पर पुलिस कांस्टेबल, वन रक्षक आदि के पद पर सरकारी नौकरी मिलेगी, जबकि ओलंपिक एवं इस स्तर की अन्य प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने पर 5,400 ग्रेड पे तक की सरकारी नौकरी मिल सकेगी। ओलंपिक एवं इस स्तर की प्रतियोगिता में मेडल लाने वाले खिलाड़ी पुलिस में पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं खेल विभाग में सहायक निदेशक बन सकेंगे।

 

राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के प्रस्ताव को वित्त विभाग से मंजूरी मिली तो लगभग 150 खिलाड़ियों को लाभ मिल सकेगा। प्रस्ताव पिछले पांच साल में पदक विजेता खिलाड़ियों को लाभान्वित करने का है।

Previous Post

Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की बैठक आज, आबकारी नीति के साथ इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Next Post

Drinking Water Crisis: अप्रैल से नहीं मिलेंगे पानी के नए कनेक्शन, जानिए क्यों

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
Drinking Water Crisis: अप्रैल से नहीं मिलेंगे पानी के नए कनेक्शन, जानिए क्यों

Drinking Water Crisis: अप्रैल से नहीं मिलेंगे पानी के नए कनेक्शन, जानिए क्यों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.