• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Drinking Water Crisis: अप्रैल से नहीं मिलेंगे पानी के नए कनेक्शन, जानिए क्यों

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 20, 2023
in Uttarakhand
0
Drinking Water Crisis: अप्रैल से नहीं मिलेंगे पानी के नए कनेक्शन, जानिए क्यों
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भीषण गर्मी के दौरान पानी का संकट न हो, इसके लिए आगामी एक अप्रैल से तीन माह तक नए व्यावसायिक कनेक्शन देने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। दरअसल, भीषण गर्मी के दौरान आगामी कुछ माह में पेयजल संकट से निपटने के लिए जल संस्थान तैयारी में जुटा है। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने के साथ ही जल स्रोतों की मरम्मत भी की जा रही है।

जुलाई से दिए जाएंगे व्यवसायिक कनेक्शन

मानसून की दस्तक के बाद पेयजल आपूर्ति सामान्य होने के बाद ही जुलाई से व्यवसायिक कनेक्शन दिए जाएंगे। ऐसे में अगले तीन माह शहरी क्षेत्रों में भवन निर्माण की योजना बना रहे व्यक्तियों को परेशानी हो सकती है। उन्हें अब वर्षाकाल तक का इंतजार करना होगा। जल संस्थान की ओर से घरेलू कनेक्शन तो वर्षभर प्रदान किए जाते हैं, लेकिन गर्मियों में तीन माह के लिए व्यावसायिक कनेक्शन पर रोक लगा दी जाती है।

जल संस्थान की मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग ने कहा कि हर वर्ष एक अप्रैल से पानी की दरों में नौ से 15 प्रतिशत तक की श्रेणीवार वृद्धि की जाती है। साथ ही तीन माह के लिए व्यावसायिक कनेक्शन देने पर रोक लगा दी जाती है। पानी की दरों में वृद्धि का शासनादेश वर्ष 2013 में किया गया था, जिसके बाद से प्रतिवर्ष यह स्वत: लागू होता है।

बिल नहीं किया जमा तो कटेगा कनेक्शन 

वित्तीय वर्ष 2022-23 समाप्त होने में अब चंद रोज का ही समय बचा है और जल संस्थान की ओर से राजस्व वसूली तेज कर दी गई है। विलंब शुल्क माफ कर जल संस्थान पिछले डेढ़ माह से उपभोक्ताओं को बिल का भुगतान करने के लिए प्रेरित कर रहा है। इससे बिल जमा करने में तेजी आई है, पर अब भी जिले के विभिन्न जोन में करोड़ों रुपये का बकाया है। इसे कम करने के लिए मार्च के अंतिम 10 दिन में अभियान चलाकर वसूली में तेजी लाने की तैयारी है। साथ ही उपभोक्ताओं को आनलाइन भुगतान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यालय में बिलिंग काउंटर का समय बढ़ाने के साथ ही दून के झंडा बाजार, रेसकोर्स, चुक्खूवाला, बंजारावाला, आराघर, दिलाराम आदि क्षेत्रों में शिविर लगाकर बिलों की वसूली की जा रही है। 31 मार्च तक बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

Previous Post

प्रदेश के खिलाड़ियों को सीधे मिल सकेगी सरकारी नौकरी, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Next Post

धामी सरकार की पहली सालगिरह, बीजेपी ने बेमिसाल तो विपक्ष ने फ्लॉप बताया कार्यकाल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
धामी सरकार की पहली सालगिरह, बीजेपी ने बेमिसाल तो विपक्ष ने फ्लॉप बताया कार्यकाल

धामी सरकार की पहली सालगिरह, बीजेपी ने बेमिसाल तो विपक्ष ने फ्लॉप बताया कार्यकाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.