• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, ऋतु बाहरी मे संभाली कमान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
February 3, 2024
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, ऋतु बाहरी मे संभाली कमान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नैनीताल। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायाधीश ऋतु बाहरी को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले कॉलिजियम ने उनके नाम की सिफारिश काफी समय पहले कर दी थी। राष्ट्रपति की शुक्रवार को मंजूरी मिलने के बाद उनकी नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी पिछले साल 26 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे।

जिसके बाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का जिम्मा संभाल रहे थे। वर्ष 1962 में पंजाब के जालंधर में जन्मी न्यायाधीश बाहरी ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ में की और 1985 में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की। वर्ष 1986 में पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में वकालत आरंभ की और इसके बाद हरियाणा एडवोकेट जनरल कार्यालय में सेवाएं दीं।

16 अगस्त, 2010 को उन्हें पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वर्तमान में वह पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय की दूसरी वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं। उनके पिता भी पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में जज रह चुके हैं।

Previous Post

उत्तराखंड सरकार ने छह आईएएस और 12 पीसीएस अधिकारियों का किया तबादला

Next Post

आइएफएस अधिकारी पर महिला से छेड़छाड़ का मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
आइएफएस अधिकारी पर महिला से छेड़छाड़ का मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

आइएफएस अधिकारी पर महिला से छेड़छाड़ का मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.