• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड सरकार ने छह आईएएस और 12 पीसीएस अधिकारियों का किया तबादला

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 31, 2024
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड सरकार ने छह आईएएस और 12 पीसीएस अधिकारियों का किया तबादला
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 देहरादून। शासन ने छह आईएएस और 12 पीसीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट को जिलाधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है। अभी तक यह पदभार देख रहे आईएएस अभिषेक रुहेला को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है।  इस सूची में शामिल अधिकांश नाम एक ही जिले में चार साल की अवधि के मानक को पूरा कर रहे थे। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार इनका स्थानांतरण होना तय था।

देर रात शासन ने आईएएस व पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार आईएएस हरीश चंद्र कांडपाल से उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर का पदभार वापस लेकर उन्हें निदेशक सेवायोजन, हल्द्वानी का जिम्मा दिया गया है।
आईएएस रवनीत चीमा से कृषि विभाग वापस लेकर पशुपालन व मत्स्य की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस विशाल मिश्रा से सीडीओ ऊधमसिंह नगर का पदभार वापस लेकर उन्हें इसी पद पर टिहरी गढ़वाल भेजा गया है। उनके स्थान पर सीडीओ टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार की तैनाती की गई है।

पीसीएस अधिकारियों में शासन ने मोहन सिंह बर्निया से सचिव एमडीडीए का पदभार वापस लेकर उन्हें अपर आयुक्त आबकारी के पद पर तैनात किया है। जय भारत सिंह से उपायुक्त गन्ना का पदभार वापस लेकर संयुक्त मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण का जिम्मा दिया गया है।

पंकज कुमार उपाध्याय से नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी का जिम्मा वापस लेकर उन्हें महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम के पद पर तैनात किया गया है। डिप्टी कलेक्टर पौड़ी युक्ता मिश्रा को उपसचिव उत्तराखंड सूचना आयोग के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

डिप्टी कलेक्टर कौस्तुभ मिश्रा को सचिव जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर का अतिरिक्त पदभार दिया गया है। अब्ज प्रसाद बाजपेयी से महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम का पदभार वापस लेकर उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के पद पर तैनाती दी गई है।

इस पद पर तैनात रही ऋचा मिश्रा को अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। कुश्म चौहान को संयुक्त सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के पद से स्थानांतरित कर डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार के पद पर तैनाती दी गई है।

डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर तुषार सैनी को इसी पद पर नैनीताल स्थानांतरित किया गया है। डिप्टी कलेक्टर चमोली कुमकुम जोशी को इसी पद पर देहरादून लाया गया है। डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा चंद्रशेखर को इसी पद पर चमोली भेजा गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ भगत सिंह फोनिया को इसी पद पर रुद्रप्रयाग स्थानांतरित किया गया है।

Previous Post

सीएम धामी ने किया देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच पहली फ्लाइट का शुभारंभ

Next Post

उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, ऋतु बाहरी मे संभाली कमान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, ऋतु बाहरी मे संभाली कमान

उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, ऋतु बाहरी मे संभाली कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.