• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand के 311 हैंडपंप होंगे रिचार्ज, बारिश के पानी का ऐसा होगा इस्तेमाल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 11, 2024
in Uttarakhand
0
Uttarakhand के 311 हैंडपंप होंगे रिचार्ज, बारिश के पानी का ऐसा होगा इस्तेमाल
0
SHARES
54
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गर्मी के मौसम में उत्तराखंड के कई जगहों में पेयजल संकट गहराने लगा है।  विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में जलस्रोत सूखने से लोगों को पानी के लिए कई किमी दौड़ लगानी पड़ती है।अब जल संस्थान ने पहाड़ को इस समस्या से निजात दिलाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके लिए संस्थान ने पर्वतीय क्षेत्रों में सूख चुके 311 हैंडपंप को फिर से रीचार्ज करने की योजना बनाई है। इसके तहत पहाड़ों से बारिश के पानी को पीवीसी पाइप के जरिये हैंडपंप तक लाकर जमीन के नीचे पहुंचाया जाएगा, जिससे भूजल का स्तर बढ़ सके। इससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

योजना में चार करोड़ से ज्यादा रुपये होंगे खर्च 

विभाग का दावा है कि सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो अधिकांश हैंडपंप इसी वर्षाकाल में फिर से पानी देने लगेंगे। इसमें लगभग 4.67 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। गौरतलब हो कि जल संस्थान ने करीब 10 वर्ष पहले प्रदेश के विभिन्न पर्वतीय जिलों में 10,094 हैंडपंप लगाए थे। लेकिन, भूजल का स्तर गिरने से हैंडपंप भी सूखते चले गए। वर्तमान में 311 हैंडपंप सूखे पड़े हैं। इनमें सर्वाधिक 89 हैंडपंप पौड़ी जिले के कोटद्वार में हैं। जब इन हैंडपंप से पानी निकलना बंद हो गया तो विभाग ने अधिकांश से मशीन निकाल उसका प्रयोग अन्य जगहों पर करना शुरू कर दिया। हैंडपंप सूखने से स्थानीय लोगों को गर्मी के मौसम में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस बार भी यह क्रम शुरू हो गया है। इसी को देखते हुए जल संस्थान ने इन हैंडपंप को फिर से रीचार्ज करने की योजना बनाई है। विभाग का अनुमान है कि इस प्रक्रिया में एक हैंडपंप पर करीब 1.5 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी अनुसार परियोजना का बजट तैयार कर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा और वहां से धनराशि मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।

ऐसे किया जाएगा रीचार्ज

विभाग के मुताबिक, सूख चुके हैंडपंप के समीप एक गड्ढा खोद कर उसमें जाली बिछाई जाएगी। इसके बाद पहाड़ों से पीवीसी पाइप के माध्यम से वर्षा के पानी को हैंडपंप के समीप लाकर उक्त गड्ढे के माध्यम से जमीन के अंदर प्रवेश कराया जाएगा।

अगले साल से शुरू हो पाएंगे हैंडपंप

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कुछ हैंडपंप का भूजल स्तर काफी कम है। इसे बढ़ाने के लिए इस वर्षाकाल के साथ ही अगले वर्ष होने वाली वर्षा के पानी को भी एकत्र करना पड़ सकता है।

सूखे 42 नौलों में भी पानी की उम्मीद

पहाड़ी क्षेत्रों में भूजल स्तर कम होने से 42 नौले भी सूख चुके हैं। इस परियोजना से भूजल बढ़ेगा तो सूखे नौलों में भी फिर से पानी आने की उम्मीद है।

Tags: #drinkingwatercrisis #watercrisis #Uttarakhand#hillyareas#JalSansthan #mountain #institute#rainwater #PVCpipes#recharge #handpumps #dried #hillyareas#Summerseason#uttarakhandjalsansthan #watersources
Previous Post

कांग्रेस विधायक ने सीएम से लगाई गुहार, बोले- सरकारी खर्च पर कराया जाए मेरा इलाज

Next Post

भूकंप के झटकों से कांपी उत्तराखंड की धरती, यह रही तीव्रता

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
भूकंप के झटकों से कांपी उत्तराखंड की धरती, यह रही तीव्रता

भूकंप के झटकों से कांपी उत्तराखंड की धरती, यह रही तीव्रता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.