• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

कांग्रेस विधायक ने सीएम से लगाई गुहार, बोले- सरकारी खर्च पर कराया जाए मेरा इलाज

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 11, 2024
in Uttarakhand
0
कांग्रेस विधायक ने सीएम से लगाई गुहार, बोले- सरकारी खर्च पर कराया जाए मेरा इलाज
0
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की ओर से टिप्पणी के मामले में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने सीएम पुष्कर धामी से मुलाकात की। साथ ही एक पत्र सौंप कर राजेश शुक्ला के टिप्पणी के जवाब में अपना मानसिक संतुलन की जांच उच्च स्तरीय अस्पताल में कराने की मांग की। उन्होंने कहा था कि अगर जांच में उनका मानसिक संतुलन खराब आता है तो सरकारी खर्च पर उनका इलाज कराया जाए।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जनसभा को संबोधित करते हुए अपने भाषण में किच्छा के वर्तमान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ पर टिप्पणी की थी। राजेश शुक्ला ने अपने भाषण में कहा था कि ‘किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। उनका इलाज दिल्ली के एम्स या आगरा में चेकअप कराया जाए. इनकी आंखें भी खराब हो गई है। आंखों की भी जांच कराई जाए।

वहीं, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने सीएम धामी को सौंपे पत्र में लिखा है कि ‘मैं 5 बार के विधायक रह चुका हूं। इसके पहले मैं प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुका हूं। इस दौरान मैंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई काम किए। उत्तराखंड की राजनीति में इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल पहली बार किया गया है. जिससे वो बहुत आहत हुए हैं।’ उन्होंने सीएम धामी से आग्रह किया है कि ‘उनका किसी उच्चस्तरीय अस्पताल में चेकअप कराया जाए. ताकि, जनता के बीच सच सामने आए।’

उन्होंने कहा कि ‘अगर चेकअप में उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ आता है तो सरकारी खर्च पर उनका इलाज कराया जाए। ताकि, इलाज के बाद वो जनता की सेवा कर सकें।’ वहीं, यह पत्र सौंपने से पहले कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा भी की। इसके अलावा उन्होंने किच्छा में कम्युनिटी हॉल, फायर बिग्रेड स्टेशन के साथ नजीमाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

Tags:   #mentalbalance #highlevelhospital  #treatment #government #expense#investigation#letter #comment#Rudrapur #Kichha #MLA #TilakRajBehad  #CM #PushkarDhami #cmdhami #formerMLA #RajeshShukla
Previous Post

Badrinath Dham Yatra 2024: 12 मई को खुुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट,सुनाई देगी होमगार्ड विभाग के मस्कबाजे की धुन

Next Post

Uttarakhand के 311 हैंडपंप होंगे रिचार्ज, बारिश के पानी का ऐसा होगा इस्तेमाल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
Uttarakhand के 311 हैंडपंप होंगे रिचार्ज, बारिश के पानी का ऐसा होगा इस्तेमाल

Uttarakhand के 311 हैंडपंप होंगे रिचार्ज, बारिश के पानी का ऐसा होगा इस्तेमाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.