• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

22 जनवरी को रहेगी सरकारी दफ्तरों का अवकाश…लेकिन फिर भी होंगे काम, पढ़ें ये है तैयारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 21, 2024
in Uttarakhand
0
22 जनवरी को रहेगी सरकारी दफ्तरों का अवकाश…लेकिन फिर भी होंगे काम, पढ़ें ये है तैयारी
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। अयोध्या में भगवान श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सोमवार को भले ही उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को सरकारी कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश घोषित कर दिया हो, लेकिन लोगों को कोई परेशानी न हो, इसका भी पूरा ख्याल रखा गया है। चाहे वह दून अस्पताल में उपचार के लिए जाने वाले मरीज हों, या परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या वाहन का टैक्स जमा करने जाने वाले ट्रांसपोर्टर। इसी तरह बैंकों और पासपोर्ट कार्यालय में भी किसी तरह की असुविधा नहीं होगी। कहीं काम के घंटे बढ़ा दिए गए हैं तो कहीं विशेष तौर पर लंबित कार्य पूरे किए जाएंगे।

आधे दिन खुली रहेगी ओपीडी

दून अस्पताल में सोमवार को ओपीडी आधे दिन खुली रहेगी। दून अस्पताल के प्राचार्य ने बताया कि सोमवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन के चलते भले आधे दिन का अवकाश हो, लेकिन मरीजों के लिए आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे एवं ओपीडी सेवाएं प्रात: नौ बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित की जाएंगी। राजकीय दून मेडिकल कालेज के साथ-साथ चिकित्सालय भी है। जनहित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

रिशेड्यूल होंगे पासपोर्ट के अप्वाइंटमेंट

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे के मुताबिक, 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे बजे तक के सभी अप्वाइंटमेंट निरस्त कर दिए गए हैं। इसके साथ ही ऐसे आवेदकों को अपना अप्वाइंटमेंट रिशेड्यूल कराने का विकल्प दिया गया है। जिन आवेदकों का अप्वाइंटमेंट 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे के बाद का है, वह पासपोर्ट संबंधी कार्य के लिए अप्वाइंटमेंट के मुताबिक पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर, रुड़की व श्रीनगर) में पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन आवेदकों ने 22 जनवरी के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय दून में सार्वजनिक पूछताछ के लिए अप्वाइंटमेंट बुक किया है, वह 23 जनवरी को कार्यालय में आ सकते हैं।

वीआइपी कोटे में बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

आरटीओ कार्यालय में जिन आवेदकों ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस या फिर लाइसेंस नवीनीकरण के लिए सोमवार का स्लाट लिया है, उनके लाइसेंस अब मंगलवार व बुधवार को वीआइपी कोटे में बनाए जाएंगे। इस संबंध में आरटीओ (प्रशासन) सुनील शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर ढाई बजे तक के सभी स्लाट निरस्त कर दिए गए हैं। हालांकि, जिन आवेदकों को ढाई बजे के बाद का स्लाट मिला है, वह कार्यालय आ सकते हैं। जिन ट्रांसपोर्टरों के वाहन का टैक्स या परमिट सोमवार को समाप्त हो रहा है, वह दोपहर बाद आकर शुल्क जमा करा सकते हैं। शुल्क जमा होने के बाद फिटनेस मंगलवार को कराई जा सकती है।

ग्राहकों के लिए ढाई घंटे खुलेंगे बैंक

सोमवार को सभी बैंक भी दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संजय भाटिया ने बताया कि सोमवार को बैंक ग्राहकों के लिए दोपहर बाद ढाई घंटे के लिए खुलेंगे। दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक बैंक ग्राहकों के लिए खुले रहेंगे। समस्त बैंक कर्मचारी लंच के बाद बैंकों में उपस्थित रहेंगे। ग्राहक इन ढाई घंटों में अपने कामकाज निपटा सकते हैं।

Previous Post

मसूरी में छिपे आरोपी ने दरोगा पर चलाई गोली, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Next Post

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड; घने कोहरे का अलर्ट, बर्फबारी के भी आसार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
Uttarakhand Weather:  उत्तराखंड में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड; घने कोहरे का अलर्ट, बर्फबारी के भी आसार

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड; घने कोहरे का अलर्ट, बर्फबारी के भी आसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.