• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड; घने कोहरे का अलर्ट, बर्फबारी के भी आसार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 21, 2024
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Weather:  उत्तराखंड में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड; घने कोहरे का अलर्ट, बर्फबारी के भी आसार
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना दुश्वार किया हुआ है। बढ़ती ठिठुरन से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। हालांकि, दून में शनिवार को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली। रविवार को सुबह दून व आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। जिसके बाद हल्की धूप खिली। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में अत्यधिक घने कोहरे के कारण शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है।

अत्यधिक कोहरे के कारण यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में कोहरे के कारण हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। शनिवार को देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में दोपहर करीब एक बजे बाद हल्की धूप का दर्शन हो पाए। रेल व हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। देहरादून में रेल तीन से चार घंटे विलंब से पहुंच रही हैं। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर में अत्यधिक कोहरे के कारण यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में भी उथला कोहरा छाये रहने की संभावना है। राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।। हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं।

कोहरे के कारण कई उड़ान रद्द

देहरादून एयरपोर्ट पर शनिवार को पांच उड़ाने रद्द रही। जबकि कुछ उड़ाने देरी से देहरादून पहुंची। देहरादून एयरपोर्ट के साथ ही अन्य स्थानों पर लगातार कोहरे के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही है। जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस की सुबह आठ बजे अहमदाबाद से आने वाली, सुबह 9:20 बजे दिल्ली से आने वाली और सुबह 10. 25 बजे जयपुर से आने वाली उड़ान रद हो गई। वहीं शाम 5.20 बजे पुणे से आने वाली और शाम 6:20 बजे गोवा से आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रद्द हो गई। यह सभी फ्लाइट उक्त एयरपोर्ट से कोहरा होने के कारण नहीं उड़ पाई। इसके अलावा दिन में 11:30 बजे इंडिगो की हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट 11:52 बजे एयरपोर्ट पहुंची, जबकि विस्तारा एयरलाइंस की शाम 2:45 बजे आने वाली दिल्ली की उड़ान एयरपोर्ट पर दोपहर 3.16 बजे पहुंची।

Previous Post

22 जनवरी को रहेगी सरकारी दफ्तरों का अवकाश…लेकिन फिर भी होंगे काम, पढ़ें ये है तैयारी

Next Post

रामभक्ति में लीन हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी, किया राम चरित्र मानस की चौपाइयों का पाठ

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
रामभक्ति में लीन हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी, किया राम चरित्र मानस की चौपाइयों का पाठ

रामभक्ति में लीन हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी, किया राम चरित्र मानस की चौपाइयों का पाठ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.