• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home क्राइम

साइबर ठगों का नया जाल! सीमा हैदर के नाम से फेसबुक पर बच्चों के इलाज के लिए मांगे जा रहे पैसे

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 29, 2023
in क्राइम, देश
0
साइबर ठगों का नया जाल! सीमा हैदर के नाम से फेसबुक पर बच्चों के इलाज के लिए मांगे जा रहे पैसे
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

साइबर अपराधी ठगी के लिए हर दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी सोशल मीडिया पर लुभावने विज्ञापन और ऑफर तो कभी विदेशी रिश्तेदार बनकर ठगी की शिकायतें पुलिस के पास पहुंची हैं। इसी तरह क्रेडिट कार्ड बनाने, कोरियर भेजने के जरिए, बैंक कर्मचारी बनकर,पैसे दोगुने करने के लिए निवेश और हाेटल कूपन के नाम पर ठगी की जा रही है। वहीं, आजकल सोशल मीडिया से लेकर हर जगह सुर्खियों में बनी पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के नाम पर भी साइबर ठगों ने लोगों को अपना शिकार बनाने का एक नया तरीका खोज निकाला है। साइबर ठगों ने सीमा हैदर को ही लोगों को ठगने का जरिया बना लिया है। सीमा हैदर के नाम की सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों के पास फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं। इतना ही नहीं साइबर ठगों ने फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम पर हजारों आईडी सीमा हैदर के नाम से बना दी हैं।

बच्चों के इलाज के लिए मांगे रुपये
गांव झड़ीना के रहने वाले रोबिन के पास सीमा हैदर के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उन्होंने बताया कि उसने जल्दी-जल्दी में रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया। उसके बाद ऑडियो कॉल कर बच्चे बीमार होने की बात कहकर इलाज के लिए उससे दस हजार रुपसे की मांग की गई। जिसके बाद वह समझ गए कि यह एक फ्रॉड आईडी है। बताया जा रहा है कि साइबर ठग रिक्वेस्ट भेज कर लोगों को चंगुल में लेकर ठगी का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, क्षेत्र में अभी तक कोई इनकी ठगी का शिकार नहीं हुआ है। इस संबंध में सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि जागरूकता से ही साइबर ठगी की वारदातों से बचा जा सकता है। लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। यदि कोई अनजान नंबर से फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो उसे स्वीकार नहीं करना चाहिए। जल्द ही अभियान चलाकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। साइबर ठगी की शिकायत संबंधित थानों या फिर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कर सकते हैं।

Tags: #cyberfraud #thug #cybercrime #intyernet #facebook #facebookid #friendrequest #money #seemahaider #pakistan #uttarpradesh #ntionalnews
Previous Post

जब एक पत्नी के लिए सड़क पर भिड़े दो पति…फिर हुआ ये खुलासा

Next Post

Chamoli Accident: एसटीपी संचालन कर रही कंपनी है चमोली हादसे की जिम्मेदार, मजिस्ट्रियल जांच मे खुलासा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मसूरी में स्कूटी खाई में गिरी, एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

मसूरी में स्कूटी खाई में गिरी, एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

October 7, 2024
नंदानगर में हिंदू युवती से छेड़छाड़ के बाद तनाव व्याप्त, प्रशासन ने धारा 163 लगाई, लोगों के समूह में जुटने पर पाबंदी

नंदानगर में हिंदू युवती से छेड़छाड़ के बाद तनाव व्याप्त, प्रशासन ने धारा 163 लगाई, लोगों के समूह में जुटने पर पाबंदी

September 3, 2024
रिश्ते हुए तार तार पांच साल की मासूम के साथ चचेरे दादा ने किया दुष्कर्म

मदरसे में 5 बच्चियों के साथ बलात्कार करने वाला मौलवी गिरफ्तार।

August 25, 2024
रिश्ते हुए तार तार पांच साल की मासूम के साथ चचेरे दादा ने किया दुष्कर्म

रिश्ते हुए तार तार पांच साल की मासूम के साथ चचेरे दादा ने किया दुष्कर्म

July 22, 2024
Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

June 18, 2024
लाश के साथ प्रैंक से सनसनी मचाना पर्यटकों को पड़ा भारी, दिल्ली-गाजियाबाद के 3 दोस्त फंसे

लाश के साथ प्रैंक से सनसनी मचाना पर्यटकों को पड़ा भारी, दिल्ली-गाजियाबाद के 3 दोस्त फंसे

June 18, 2024
Next Post
Chamoli Accident: एसटीपी संचालन कर रही कंपनी है चमोली हादसे की जिम्मेदार, मजिस्ट्रियल जांच मे खुलासा

Chamoli Accident: एसटीपी संचालन कर रही कंपनी है चमोली हादसे की जिम्मेदार, मजिस्ट्रियल जांच मे खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.