• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

नंदानगर में हिंदू युवती से छेड़छाड़ के बाद तनाव व्याप्त, प्रशासन ने धारा 163 लगाई, लोगों के समूह में जुटने पर पाबंदी

नंदानगर में हिंदू युवती से छेड़छाड़ के बाद तनाव व्याप्त, प्रशासन ने धारा 163 लगाई, लोगों के समूह में जुटने पर पाबंदी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 3, 2024
in Uttarakhand, क्राइम
0
नंदानगर में हिंदू युवती से छेड़छाड़ के बाद तनाव व्याप्त, प्रशासन ने धारा 163 लगाई, लोगों के समूह में जुटने पर पाबंदी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CHAMOLI: चमोली जिले के नंदानगर में एक मुस्लिम नाई द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद लोगों का प्रदर्शन जारी है। इसे देखते हुए एसडीएम ने इलाके में धारा 163 लगा दी है। इस दौरान बाजार पूर्ण रूप से बंद रख जाएगा और लोगों को कहीं भी समूह में खड़े नहीं होने दिया जाएगा।

बता दें कि नंदानगर में नाई का काम करने वाले आरिफ ने एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे करके छेड़छाड़ का प्रयास किया। किशोरी ने जब ये बात अपने परिजनो को बताई तो सभी स्थानीय लोग एकजुट हो गए। बाजार बंद रखे गए। घटना के विरोध में 1 और 2 सितंबर को धरना प्रदर्शन किया। कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। रविवार देर रात आरोपी आरिफ को यूपी के बिजनौर से गिरफ्तार किया गया था। लोगों का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था। उसकी तो गिरफ्तारी हो गई लेकिन आरोपी की मदद करने वाले साहिद, अहमद हसन और अयूब अभी गिरफ्त से बाहर हैं।

घटना की संवेदनशीलता देखते हुए प्रशासन ने नंदानगर बाजार क्षेत्र के 200 मीटर की परिधि में धारा 163 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023) लागू कर दी है। उप जिला मजिस्ट्रेट ने जो आदेश जारी किया है, उसमें लिखा है कि- थाना नंदानगर (घाट) जिला चमोली में गंभारी आपराधिक घटना की सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 31 अगस्त 2024 को प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई. घटना के विरुद्ध रोष व्यक्त करते हुए दिनांक 1 एवं 2 सितंबर, 2024 को लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। उक्त के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। उक्त को लेकर शहर में तनाव का वातावरण तथा लोगों में भय व्याप्त है।. इस स्थिति को देखते हुए मेरा यह समाधान हो गया है कि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा- 163 लगाया जाना नितांत आवश्यक है।

प्रदर्शन के दौरान एक विवादित स्थल पर तोड़फोड़ करने पर 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ नंदानगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि सोमवार को 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे। अभी तक 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं।

Previous Post

कानून व्यवस्था को लेकर सख्त हुए सीएम धामी,अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Next Post

सीएम धामी ने ली बीजेपी की सदस्यता, कहा- उत्तराखंड में पहले भाजपा सदस्य के रूप में सदस्यता लेने से हूं खुश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
सीएम धामी ने ली बीजेपी की सदस्यता, कहा- उत्तराखंड में पहले भाजपा सदस्य के रूप में सदस्यता लेने से हूं खुश

सीएम धामी ने ली बीजेपी की सदस्यता, कहा- उत्तराखंड में पहले भाजपा सदस्य के रूप में सदस्यता लेने से हूं खुश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.