• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Chamoli Accident: एसटीपी संचालन कर रही कंपनी है चमोली हादसे की जिम्मेदार, मजिस्ट्रियल जांच मे खुलासा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 29, 2023
in Uttarakhand
0
Chamoli Accident: एसटीपी संचालन कर रही कंपनी है चमोली हादसे की जिम्मेदार, मजिस्ट्रियल जांच मे खुलासा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चमोली। चमोली करंट हादसा मामले में आज जांच अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने डीएम हिमांशु खुराना को मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट सौंप दी है। जांच में एसटीपी संचालन कर रही कंपनी को दोषी माना गया है। दरअसल,  बीती 19 जुलाई को चमोली स्थित एसटीपी प्लांट में करंट लगने की घटना से हुई 16 लोगों की मौत के बाद सीएम द्वारा बैठाई गई मजिस्ट्रियल जांच को डीएम हिमांशु खुराना ने अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी को सौंपी थी। जिसके बाद कई तथ्यों पर अध्ययन करने और घटना से जुड़े लोगों के बयानों के बाद आज जांच अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी द्वारा मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट डीएम हिमांशु खुराना को सौंपी गई है। रिपोर्ट में जांच अधिकारी ने एसटीपी संचालन कर रही कंपनी को घटना का दोषी ठहराते हुए जल संस्थान और विद्युत विभाग के अधिकारियों की भी लापरवाही बताते हुए विभागीय कार्रवाई की सिफ़ारिश की है।

39 बयानों के आधार पर सौंपी गई जांच रिपोर्ट

बता दें कि चमोली स्थित नमामि गंगे के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट लगने से 16 लोगों की मौत और कुल 11 व्यक्तियों के घायल होने की पुष्टि हुई थी। मजिस्ट्रियल जांच अंर्तगत लिए गए 39 बयानों के आधार पर जांच अधिकारी ने आज रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंप दी है। जिसमें दुर्घटना का विश्लेषण संभावित कारण और निष्कर्ष भी निकाला गया है।

मानकों के अनुरूप नहीं थी विद्युत सुरक्षा

रिपोर्ट में एसटीपी प्लांट की विद्युतीय व्यवस्था किए गए अनुबंध और विद्युत सुरक्षा के मानकों के अनुरूप न होना पाया गया। चेंज ओवर पैनल में शार्ट सर्किट हुआ और कंट्रोल पैनल एवं मैन पैनल में तीव्र अर्थ फॉल्ट हुआ। निर्धारित मार्ग में उचित अर्थिंग न मिलने पर अर्थ कनेक्शन से जुड़े मैटेलिंक स्ट्रक्चर, जिसमें प्लांट में प्रवेश हेतु निर्मित सीढ़ियां और रेलिंग में करंट फैल गया। इसी दौरान उपस्थित व्यक्ति, जो लोहे के स्ट्रक्चर रेलिंग जाली के संपर्क में थे, उन्हें करंट लगा और उनकी मौत हो गई, जबकि कई व्यक्ति घायल हो गए।

ये पाई गईं खामियां

विद्युत सुरक्षा विभाग की व्याख्या के अनुसार मीटर के बाद Mc Junction Box मय उचित क्षमता का MCCB लगा होना चाहिए था, जो की नहीं था। इसके स्थान पर चेंज ओवर का प्रयोग किया जा रहा था। STP परिसर पर अर्थिंग मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। अर्थिंग के लिए वैल्यू मानकों से अधिक पाई गई। ऐसी स्थिति में शार्ट सर्किट होने पर पूर्ण रूप से करंट की अर्थिंग न होकर STP के लोहे के स्ट्रक्चर और लोहे की रेलिंग में प्रवाहित हुई। अनुबंधित फर्म के द्वारा किए गए कार्यों के अनुश्रवण/समीक्षा का अभाव, विद्युत विभाग एवं जल संस्थान के कार्मिकों के मध्य आपसी सामंजस्य का अभाव दुर्घटना की तीव्रता बढ़ने कारण एसटीपी प्लांट पर पहुंचने वाले रास्ते का संकरा होना पाया गया।

जांच में इनको माना गया जिम्मेदार

जांच में दुर्घटना के लिए जिम्मेदार प्रतिष्ठान, विभाग और कार्मिकों का भी जिक्र किया गया है. जिसमें एसटीपी संचालन कर रही कंपनी Joint Venture Firm M/sJai Bhushan Malik Contractors, Patiala (Lead Partner) व M/s. Confident Engineering India Pvt. Ltd. Coimbatore के साथ उत्तराखंड पेयजल निगम/जल संस्थान के मध्य हुये अनुबंध का उल्लंघन होने के साथ साथ ज्वाइंट वेंचर फर्म Joint Venture Firm M/ sJai Bhushan Malik Contractors, Patiala (Lead Partner ) व M/s Confident Engineering India Pvt. Ltd. Coimbatore और विभाग के मध्य हुए अनुबंध के अनुरूप कार्मिकों की तैनाती न किया जाना शामिल है।

अभी तक चार लोगों की हुई गिरफ्तारी

कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक जो कि इन दिनों ज़िला कारागार ने बंद हैं, भाष्कर महाजन, डायरेक्टर एक्सिस पावर कंट्रोल्स, दिल्ली व ज्वाइंट वेंचर फर्म के रूप में विभाग के साथ अनुबंध करने वाले जय भूषण मलिक M/s Jai Bhushan Malik Contractors, Patiala एवं रत्ना कुमार M/s Confident Engineering India Pvt. Ltd. Coimbatore द्वारा एक दूसरे पर दायित्व और जिम्मेदारियों के आरोप लगाने से ज्वाइंट वेंचर फर्म के द्वारा विभाग के साथ किए गए अनुबंध का स्पष्ट उल्लंघन होता पाया गया है। साथ ही भास्कर महाजन, डायरेक्टर एक्सिस पावर कंट्रोल्स, दिल्ली का ज्वाइंट वेंचर फर्म का अधिकृत व्यक्ति / कार्मिक न होते हुए भी कार्य करना एसटीपी के ऑपरेशंस और मेंटेनेंस के लिए जल संस्थान गोपेश्वर को प्रस्तुत बिलों का संदिग्ध होना सभी बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई है। मामले में अभी कुल चार लोगों की गिरफ़्तारी चमोली पुलिस कर चुकी है, जबकि जांच रिपोर्ट के बाद अन्य लोगों पर भी गिरफ़्तारी और निलंबन की तलवार लटक सकती है।

Previous Post

साइबर ठगों का नया जाल! सीमा हैदर के नाम से फेसबुक पर बच्चों के इलाज के लिए मांगे जा रहे पैसे

Next Post

सवा लाख बरसों में जुलाई ने उगली सबसे ज्यादा आग

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
सवा लाख बरसों में जुलाई ने उगली सबसे ज्यादा आग

सवा लाख बरसों में जुलाई ने उगली सबसे ज्यादा आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.