• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बदरीनाथ हाईवे बोल्डर गिरने बार-बार बाधित, तीर्थयात्री परेशान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 21, 2023
in Uttarakhand
0
बदरीनाथ हाईवे बोल्डर गिरने बार-बार बाधित, तीर्थयात्री परेशान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चमोली। उत्तराखंड में अभी मानसून ने दस्तक भी नहीं दी है लेकिन पहाड़ों में लगातार हो ही बारिश ने लोगों को दुश्वारियां बढ़ानी शुरू कर दी है। पहाड़ों का दरकने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा चारधाम यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी से मलबा गिरने से आवाजाही बाधित हो रही है। वहीं बदरीनाथ यात्रा बार-बार बाधित हो रही है। आज भी बदरीनाथ हाईवे पर छिनका के पास मलबा आ गया। मलबे में बड़े बोल्डर आने से दो घंटे तक बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के यात्री परेशान रहे।

दरअसल, बदरीनाथ नेशनल हाईवे 07 छिनका के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया था। हाईवे के दोनों ओर बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब आने जाने वाले तीर्थयात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई। तीर्थयात्री अपने वाहनों के अंदर सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। एनएचआईडीसीएल मार्ग खोलने में जुटा रहा। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक़्क़त के बाद हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

बदरीनाथ हाईवे बना जानलेवा 

गौचर से लेकर बदरीनाथ तक राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर जानलेवा बना हुआ है। ऐसे में आने वाले बरसात के सीजन में हाईवे बंद रहने की घटनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता। कर्णप्रयाग के पास उम्मटा और बाबा आश्रम के बीच भी ऑल वेदर रोड कटिंग के दौरान आधी अधूरी छोड़ी गई। चट्टानें भी यात्रियों के लिये जानलेवा साबित हो सकती हैं। ऐसे ही नंदप्रयाग के पास पर्थाडीप में भी भूस्खलन से मार्ग बंद होने का ख़तरा बना हुआ है। यही हाल चमोली जिले के बिरही, छिनका, हेलंग, हनुमानचट्टी और टैया पुल के पास भी है।  इन दिनों सड़क कटिंग के कारण पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिरने से हाईवे बाधित होने का ख़तरा बना हुआ है।

Previous Post

नए सत्र में HNB ने दिया झटका, 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को किया डिएफिलिएट

Next Post

Uttarkhand Weather: आज और कल होगी झमाझम बारिश, रेड अलर्ट जारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Uttarkhand Weather: आज और कल होगी झमाझम बारिश, रेड अलर्ट जारी

Uttarkhand Weather: आज और कल होगी झमाझम बारिश, रेड अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.