• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarkhand Weather: आज और कल होगी झमाझम बारिश, रेड अलर्ट जारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 24, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarkhand Weather: आज और कल होगी झमाझम बारिश, रेड अलर्ट जारी
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मौसम विभाग ने 25 जून तक उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने की भविष्यवाणी की है। वहीं मानसून से पहले ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कुछ दिनों से बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान भारी बारिश के आसार हैं। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी है।

आंगनबाड़ी केंद्र बंद

मानसून के आगमन के बीच भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को पांच दिन की छुट्टी कर दी गई है।

11वीं बार देरी से पहुंचा मानसून

उत्तराखंड में मानसून आने का सामान्य समय 20 से 21 जून है। पिछले 14 वर्षों में 11वीं बार मानसून देरी से उत्तराखंड पहुंचेगा। केरल तट पर मानसून ने आठ जून को एंट्री की थी। सामान्य तौर पर एक जून को मानसून केरल पहुंच जाता है। इसके बाद सामान्य गति से आगे बढ़ रहा मानसून एक सप्ताह तक अटका रहा। पिछले दो दिनों से मानसून ने गति पकड़ी है। शुक्रवार को यह बिहार को पार करता हुआ उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर तक पहुंच गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन के भीतर मानसून के उत्तराखंड के अनेक स्थानों में प्रवेश करने के अनुकूल परिस्थिति बन गई है।

अगले 72 घंटों के दौरान उत्तराखंड में वर्षा देखने को मिलेगी। कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा या तीव्र बौछार पड़ने से भूस्खलन, चट्टान खिसकने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है।

Previous Post

बदरीनाथ हाईवे बोल्डर गिरने बार-बार बाधित, तीर्थयात्री परेशान

Next Post

उत्तराखंड में आफत बनकर बरस रहा मानसून, जलमग्न हुईं सड़के; तो कहीं ढही दीवार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
उत्तराखंड में आफत बनकर बरस रहा मानसून, जलमग्न हुईं सड़के; तो कहीं ढही दीवार

उत्तराखंड में आफत बनकर बरस रहा मानसून, जलमग्न हुईं सड़के; तो कहीं ढही दीवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.