• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

लोकसभा के दंगल में चुनाव प्रचार के अनोखे रंग, वोट के लिए गेहूँ की मड़ाई करते नजर आए नेता और समर्थक; देखें वीडियो

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 12, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
लोकसभा के दंगल में चुनाव प्रचार के अनोखे रंग, वोट के लिए गेहूँ की मड़ाई करते नजर आए नेता और समर्थक; देखें वीडियो
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान है। जैसे जैसे मतदान का समय नजदीक आता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया है। इन दिनों प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को रिझाने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों रबी की फसल पक गई है। प्रत्याशी और उनके समर्थक खेतों में काम रही महिलाओं और अन्य लोगों को देखकर उनके हाथ से दातुली लेकर फसल की कटाई भी कर रहे हैं। ये नहीं आंगन में सूख रही गेहूं, जौ, मसूर की फसल की मड़ाई और कुटाई भी ग्रामीण महिलाएं भी मजाकिया अंदाज में नेताओं से हर सीजन में आकर फसलों की कटाई मड़ाई और खेतों से बंदर भगाने में मदद करने की अपील भी कर रहे हैं।

https://www.panchayatreporter.com/wp-content/uploads/2024/04/InShot_20240412_140713953.mp4

बॉडी बनाने से भी नहीं चूके रहे नेताजी 

वहीं, इन दिनों सोशल मीडिया में राष्ट्रीय पार्टी के एक प्रत्याशी का जिम करते हुए वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। नेताजी प्रचार-प्रसार के दौरान पिथौरागढ़ नगर के एक जिम में पहुंच रहे हैं। यहां वो युवाओं और युवतियों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए जिम करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि वोट की मजबूरी नेताओं को क्या-क्या नहीं कराती है। उनकी इस पोस्ट पर यूजर तमाम तरह के कमेंट कर रहे हैं।

ऐसे ही चुनाव बाद भी आना

चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान गांवों में गए प्रत्याशी और उनके सर्मथकों को समस्याएं बता रहे हैं। ग्रामीणों लोगों का कहना है कि चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान नेता गांवों में आते हैं। चुनाव खत्म होते ही वह गायब हो जाते हैं। आज तक उनकी पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सहित कई अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। नेताजी ग्रामीणों के सवाल के बाद सर नीचे कर ले रहे हैं। कई ग्रामीण तो कह रहे हैं जिस तरह अब आ रहे हो चुनाव बाद भी आओगे क्या?

Tags: #barley  #lentil #crops #drying #courtyard#candidates#loksabhaelection #loksabhaelection2024 #Voting#loksabhaseats #Uttarakhand#Politicalparties #electioncampaign#threshing  #wheat#voters #Rabicrop  #ruralareas #ripe #women #fields #harvestingcrops
Previous Post

पीएम मोदी की रैली पर गणेश गोदियाल का हमला, बोले- अंकिता हत्याकांड पर कुछ कहने को तैयार नहीं पीएम

Next Post

चिपको आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पर्यावरणविद् मुरारी लाल का 91वर्ष की उम्र में निधन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
चिपको आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पर्यावरणविद् मुरारी लाल का 91वर्ष की उम्र में निधन

चिपको आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पर्यावरणविद् मुरारी लाल का 91वर्ष की उम्र में निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.