• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

पीएम मोदी की रैली पर गणेश गोदियाल का हमला, बोले- अंकिता हत्याकांड पर कुछ कहने को तैयार नहीं पीएम

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 12, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
पीएम मोदी की रैली पर गणेश गोदियाल का हमला, बोले- अंकिता हत्याकांड पर कुछ कहने को तैयार नहीं पीएम
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड के ऋषिकेश में गुरुवार 11 अप्रैल को हुई पीएम मोदी की रैली से जहां बीजेपी गदगद है, तो वहीं कांग्रेस तंज कसने में लगी हुई है। पीएम मोदी की रैली को लेकर गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने निशाना साधा है। गणेश गोदियाल ने कहा कि पीएम मोदी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर एक शब्द भी नहीं बोला।

दरअसल, अंकिता भंडारी हत्याकांड पर जहां बीजेपी मौन है, तो वहीं कांग्रेस इस मुद्दे को दमदार तरीके से उठा रही है और लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को घेरने का पूरा प्रयास कर रही है। अब इसी मुद्दे पर गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल का भी बयान आया है। गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता को उम्मीद थी कि ऋषिकेश की रैली में पीएम मोदी अंकिता पर कुछ कहेंगे, लेकिन इतनी हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मुंह से इस बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हुए।

गणेश गोदियाल ने कहा कि अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सिर्फ कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगाए हैं, जो लोग कांग्रेस को वोट देना चाहते हैं, उनको भी प्रधानमंत्री ने इस बात के लिए कोसा कि वह लोग भगवान में विश्वास नहीं करते हैं। प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए धारी देवी का भी जिक्र किया, जबकि सत्यता यह है कि धारी देवी हमारी आराध्य देवी हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री को हमारी आस्था से खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी आस्था भगवान नरसिंह और भगवान भैरव समेत तमाम देवी देवताओं में है, जिनके नाम उन्हें खुद नहीं पता होंगे। लेकिन इसके ठीक उलट प्रधानमंत्री अंकिता और अग्निवीर योजना योजना पर जवाब न देकर इधर-उधर की बातें कर रहे हैं।

Tags: #Agniveer #armybharti2024 #pauri#AnkitaBhandarimurdercase #AnkitaBhandari#BJP #PMModi #rally #Rishikesh#candidate #Garhwal #LokSabhaseat #GaneshGodiyal#LokSabhaElections2024 #LokSabhaElection#Uttarakhand #Congress #taunt
Previous Post

रामलला का सूर्य तिलक: अध्यात्म के माथे पर लगा विज्ञान का तिलक, इस तरह गर्भ गृह तक आएंगी सूर्य की किरणें

Next Post

लोकसभा के दंगल में चुनाव प्रचार के अनोखे रंग, वोट के लिए गेहूँ की मड़ाई करते नजर आए नेता और समर्थक; देखें वीडियो

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
लोकसभा के दंगल में चुनाव प्रचार के अनोखे रंग, वोट के लिए गेहूँ की मड़ाई करते नजर आए नेता और समर्थक; देखें वीडियो

लोकसभा के दंगल में चुनाव प्रचार के अनोखे रंग, वोट के लिए गेहूँ की मड़ाई करते नजर आए नेता और समर्थक; देखें वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.