• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

लोकायुक्त मामले में हाईकोर्ट ने धामी सरकार से 24 घंटे में मांगा जवाब, अभी तक नहीं हुई कोई नियुक्ति

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 9, 2023
in Uttarakhand
0
लोकायुक्त मामले में हाईकोर्ट ने धामी सरकार से 24 घंटे में मांगा जवाब, अभी तक नहीं हुई कोई नियुक्ति
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हाईकोर्ट नैनीताल ने उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति और लोकायुक्त संस्थान को सुचारु रूप से संचालित करने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार से 24 घंटे के भीतर जवाब पेश करने को कहा है। लोकायुक्त मामले से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने यह आदेश दिए।

हाईकोर्ट ने पिछली तिथि को सरकार से शपथ पत्र के माध्यम से यह बताने को कहा था कि लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए अभी तक क्या किया और जब से यह संस्थान बना है, तब से 31 मार्च 2023 तक इस पर कितना खर्च हुआ, लेकिन सरकार ने अभी तक इसका जवाब नहीं दिया।

जनहित याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार ने अभी तक लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की है। लोकायुक्त संस्थान के नाम पर सालाना दो से तीन करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। लोकायुक्त न होने के कारण घपले घोटालों की सुनवाई नहीं हो रही।

राज्य की हर जांच एजेंसी का नेतृत्व राजनीतिक हाथों में: याचिकाकर्ता 

हल्द्वानी निवासी रविशंकर जोशी की ओर से दायर याचिका में यह भी कहा गया है कि राज्य की सभी जांच एजेंसी सरकार के अधीन हैं। जिसका पूरा नियंत्रण राज्य के राजनीतिक नेतृत्व के हाथों में है। वर्तमान में उत्तराखंड राज्य में कोई भी ऐसी जांच एजेंसी नहीं है, जिसके पास यह अधिकार हो कि वह बिना शासन की पूर्वानुमति के किसी भी राजपत्रित अधिकारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार का मुकदमा पंजीकृत करवा सके। विजिलेंस भी राज्य पुलिस का ही हिस्सा है, जिसका सम्पूर्ण नियंत्रण पुलिस मुख्यालय, सतर्कता विभाग या मुख्यमंत्री कार्यालय के पास ही रहता है। इसलिए प्रदेश में लोकायुक्त की तैनाती होना जरूरी है।

खाली बैठे हैं कर्मचारी

2002 में गठन के बाद से लोकायुक्त कार्यालय पटेलनगर स्थित पयटन विभाग के गेस्ट हाउस में चल रहा है। वर्तमान में लोकायुक्त कार्यालय में 28 कर्मचारी तैनात हैं। इस कारण शासन अब उक्त कर्मचारियों को मिलते-जुलते कामकाज वाले विभागों या संस्थाओं में भेजने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार बीते दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस पर सहमति बन चुकी है। इसी आधार पर कुछ कर्मचारियों को रेरा ट्रिब्यूनल में भेजा जा सकता है। इसी के साथ सरकार लोकायुक्त कार्यालय को भी मौजूदा भवन से शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।

Previous Post

नैनीताल पर भी लगातार पड़ रहीं दरारें, बस स्टैंड के बाद तीसरे टूरिस्ट स्पॉट टिफिन टॉप पर्यटकों के लिए बंद

Next Post

सीएम धामी की पेंशनरों को सौगात, नहीं करना पड़ेगा अब लंबा इंतजार, हर महीने मिलेगी पेंशन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
सीएम धामी की पेंशनरों को सौगात, नहीं करना पड़ेगा अब लंबा इंतजार, हर महीने मिलेगी पेंशन

सीएम धामी की पेंशनरों को सौगात, नहीं करना पड़ेगा अब लंबा इंतजार, हर महीने मिलेगी पेंशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.