• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सीएम धामी की पेंशनरों को सौगात, नहीं करना पड़ेगा अब लंबा इंतजार, हर महीने मिलेगी पेंशन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 10, 2023
in Uttarakhand
0
सीएम धामी की पेंशनरों को सौगात, नहीं करना पड़ेगा अब लंबा इंतजार, हर महीने मिलेगी पेंशन
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश के सात लाख 85 हजार से अधिक वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशनरों को अब चार-चार महीने तक पेंशन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब उनके खातों मे हर महीने पहली तारीख को पेंशन आ जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन ने बैठक बुलाकर अधिकारियों को तत्काल इस बाबत कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

हर महीने मिलते हैं 1500 रुपए 

प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा के तहत प्रत्येक पेंशनर को हर महीने 1500 रुपये पेंशन मिलती है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ये पेंशन उनके खातों में भेजी जाती है। शासन से पेंशन की धनराशि समाज कल्याण विभाग को जाती है और फिर विभाग इसे निदेशालय और जिला समाज कल्याण अधिकारियों के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पेंशनरों के खाते में भेजता है। इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है, जिससे पेंशनरों को तीन से चार महीने बाद पेंशन मिलती है। कई पेंशनरों को तो इससे भी अधिक समय तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसी कई शिकायतें मुख्यमंत्री के संज्ञान में आ चुकी हैं। यही वजह है कि मंगलवार को हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए।

मासिक आधार पर मिलेगी छात्रवृत्ति 

वहीं, मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति को भी मासिक आधार पर जारी करने के निर्देश दिए हैं।

अप्रैल की पेंशन 15 मई तक हो जाएगी जारी

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एसीएस वित्त आनंद बर्द्धन ने समाज कल्याण, शिक्षा व वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय हुआ कि अप्रैल की पेंशन 15 मई तक जारी कर दी जाएगी। मई की पेंशन पहली जून को मिलेगी। हर माह पहली तारीख को पेंशन जारी करने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। पेंशन की धनराशि सीधे खाते में भेजने के लिए समाज कल्याण विभाग का आईटी प्रकोष्ठ और एकीकृत वित्त प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) के बीच समन्यव बनाया जाएगा। इस नई व्यवस्था के लिए 22 मई को बैठक बुलाई गई है।

Previous Post

लोकायुक्त मामले में हाईकोर्ट ने धामी सरकार से 24 घंटे में मांगा जवाब, अभी तक नहीं हुई कोई नियुक्ति

Next Post

जिलों में बनी इस पुरानी व्यवस्था क़ो धामी सरकार ने किया खत्म, पढ़िए पूरी खबर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
जिलों में बनी इस पुरानी व्यवस्था क़ो धामी सरकार ने किया खत्म, पढ़िए पूरी खबर

जिलों में बनी इस पुरानी व्यवस्था क़ो धामी सरकार ने किया खत्म, पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.