• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

स्वास्थ्य मंत्री ने गरीब मेधावियों के लिए की घोषणा, एमबीबीएस, एमडी व एमएस की आधी फीस देगी सरकार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 29, 2023
in Uttarakhand, शिक्षा
0
स्वास्थ्य मंत्री ने गरीब मेधावियों के लिए की घोषणा, एमबीबीएस, एमडी व एमएस की आधी फीस देगी सरकार
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के गरीब मेधावियों को अब एमबीबीएस, एमडी, एमएस की पढ़ाई करने के लिए राज्य सरकार आधी फीस देगी। इसके अलावा मेडिकल छात्रों के लिए सरकार जल्द ही बीमा योजना लांच करेगी। वहीं शोध को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा की भांति प्रोत्साहन योजना लागू होगी।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने ये घोषणाएं कीं। डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि गरीब मेधावी बच्चों के लिए मेधावी छात्रवृत्ति योजना लागू होने जा रही है। इसके तहत इनकी आधी फीस सरकार भरेगी। उन्होंने कहा कि इसमें एमबीबीएस के साथ ही एमडी, एमएस के छात्र भी शामिल होंगे। डॉ.रावत ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए सरकार जल्द ही बीमा योजना भी शुरू करने जा रही है।

अगले साल से शुरू होगा हरिद्वार मेडिकल कॉलेज 

डॉ.रावत ने कहा कि हरिद्वार मेडिकल कॉलेज अगले साल से शुरू होगा। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज वर्ष 2026 में और पिथौरागढ़ का मेडिकल कॉलेज 2027 में शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के 5000 नर्सिंग पास छात्रों के लिए तीन देशों में रोजगार के लिए सरकार ने एमओयू साइन किया है।

नर्सिंग की भर्ती जल्द होगी पूरी

तीन हजार पदों पर नर्सिंग की भर्ती जल्द पूरी होने जा रही है। उन्होंने बताया कि अब सरकार स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का अलग कैडर बना रही है। कहा, 2025 तक राज्य को नशामुक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। 17 सितंबर से 30 अक्तूबर तक सभी ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर सरकार लोगों के आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी बनाने के साथ ही उनका निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी कराएगी।

16 संस्कार होंगे एमबीबीएस कोर्स में शामिल
हिंदी में एमबीबीएस की शुरुआत करने जा रहे उत्तराखंड में अब एमबीबीएस कोर्स में 16 संस्कार (गर्भाधान, पुंसवन, सीमन्तोन्नयन, जातकर्म, नामकरण, निष्क्रमण, अन्नप्राशन, चूड़ाकर्म, विद्यारम्भ, कर्णवेध, यज्ञोपवीत, वेदारम्भ, केशान्त, समावर्तन, विवाह और अंत्येष्टि संस्कार) को भी कोर्स में शामिल किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही समिति गठित की जाएगी।

Tags: #employment #uttarakhand#HaridwarMedicalCollege#launch #insurancescheme  #medicalstudents#medicalcolleges#meritoriousscholarshipscheme#MoU#promote #research #incentivescheme  #implemented #highereducation #HealthMinister #DrDhanSinghRawat#RudrapurMedicalCollege #PithoragarhMedicalCollege#stategovernment #pay #half fee #fee #poor #meritoriousstudents #Uttarakhand #studying #MBBS #MD #MS #government
Previous Post

उत्तराखंड में डेंगू का कहर जारी, मरीजों का आंकड़ा 600 पार

Next Post

सावधान रहें! ऐसे भी हो सकते हैं साइबर ठग का शिकार, पढ़ें

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
सावधान रहें! ऐसे भी हो सकते हैं साइबर ठग का शिकार, पढ़ें

सावधान रहें! ऐसे भी हो सकते हैं साइबर ठग का शिकार, पढ़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.