• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में डेंगू का कहर जारी, मरीजों का आंकड़ा 600 पार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 29, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में डेंगू का कहर जारी, मरीजों का आंकड़ा 600 पार
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीते दिनों भारी बारिश की मार झेलने के बाद अब उत्तराखंड में डेंगू संक्रमण से परेशान है। राज्य के मैदानी जिलों में डेंगू लगातार पांव पसार रहा है। डेंगू से सबसे ज्यादा राजधानी देहरादून में  में हाहाकार मचा हुआ है। बता दें कि डेंगू के कुल मामलाें में 65 प्रतिशत देहरादून जिले से हैं।

राजधानी देहरादून में सबसे ज्यादा केस 

दरअसल उत्तराखंड में एक ओर जहां डेंगू के मरीजों की संख्या 600 के पार पहुंच गई है। वहीं देहरादून में डेंगू के मरीज की संख्या सबसे ज्यादा 418 है, जिसने सभी की चिंताएं बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून जिले डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।  जबकि सात पर्वतीय जिलों में अभी तक डेंगू का एक भी मामला नहीं मिला है।

डेंगू के कुल  643 मामले 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 28 अगस्त तक डेंगू के कुल 643 मामले सामने आए हैं, जबकि देहरादून में डेंगू से एक मरीज मौत हुई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में योजना डेंगू लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। देहरादून जिले में तेजी से डेंगू संक्रमण फैल रहा है। कुल मामलों में 418 मामले देहरादून जिले में मिले हैं।

एक दिन में 41 मरीज मरीज 
सोमवार को पांच जिलों में 41 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें देहरादून जिले में 19, नैनीताल में 15, पौड़ी में तीन, चमोली में तीन, ऊधमसिंह नगर जिले में एक मामला मिला है। राज्य वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया, प्रदेश में डेंगू नियंत्रण में है। छह जिलों में ही अभी तक डेंगू संक्रमित मामले मिले हैं। उन्होंने कहा, बारिश से मौसम में बुखार आते ही लोगों में डेंगू को लेकर भय और बेचैनी का माहौल पैदा हो जाता है, जबकि लोगों को घबराना नहीं चाहिए। इसके लिए सतर्क रहने की जरूरत है। डेंगू मरीज का प्लेटलेट्स काउंट 10 हजार से ज्यादा हो तो प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन की कोई जरूरत नहीं होती है।

प्रदेश में अब तक जिलावार डेंगू के मामले
देहरादून-418

हरिद्वार-91

नैनीताल-89

पौड़ी-38

ऊधमसिंह नगर-3

चमोली-4

उत्तराखंड में बढ़ा डेंगू का खतरा

उत्तराखंड की स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार डेंगू अब राज्य में पैर पसारने की तैयारी में नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकी स्वास्थ्य विभाग की टीम को देहरादून में 7 हजार से ज्यादा जगहों पर डेंगू के लार्वा मिले हैं। जिसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोग आने वाले समय में डेंगू को लेकर पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लार्वा को नष्ट करने के लिए फॉगिंग के साथ ही एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव शुरू कर दिया है।

पर्वतीय जिलों में नहीं मिले डेंगू संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार एक हैरतअंगेज आंकड़ा सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि आशा कार्यकर्ताओं और वॉलेंटियरों ने 20 हजार से ज्यादा घरों का सर्वे किया है। जिस दौरान 7 हजार से ज्यादा डेंगू के लार्वा सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में तेजी से डेंगू संक्रमण फैलने के कारण अब सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। फिलहाल राहत की बात यह है कि सात पर्वतीय जिलों में अभी तक डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

Tags: #chamoli #haridwar #uttarakhand#healthdepartment #doonhospital #doonmedicalcollege #dengueward #bed #hospital #patient #opd #denguward #denguecases #doctor #fogging #larva #dehradun #udhamsinghnagar#monsoon #rain #dengue #malaria #dengucases #symptoms #cure #fever #highalert #heath#nainital #pauri
Previous Post

इस दिन लॉन्च होगा भारत का Suryayaan, पढ़ें क्यों है मिशन में खास

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री ने गरीब मेधावियों के लिए की घोषणा, एमबीबीएस, एमडी व एमएस की आधी फीस देगी सरकार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
स्वास्थ्य मंत्री ने गरीब मेधावियों के लिए की घोषणा, एमबीबीएस, एमडी व एमएस की आधी फीस देगी सरकार

स्वास्थ्य मंत्री ने गरीब मेधावियों के लिए की घोषणा, एमबीबीएस, एमडी व एमएस की आधी फीस देगी सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.