• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Forest Fire: एक दिन में सबसे ज्यादा धधके कुमाऊं के जंगल; 101 हेक्टेयर राख

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 8, 2024
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Forest Fire: एक दिन में सबसे ज्यादा धधके कुमाऊं के जंगल; 101 हेक्टेयर राख
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कुमाऊं के जंगलों में लगी आग ने दावानल की घटनाओं के सारे रिकॉर्ड धवस्त कर दिए हैं। इस बात की तस्दीक मंगलवार हुई वनाग्नि की घटनाओं ने की है। मंगलवार को  एक ही दिन में आग की घटनाओं ने  पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।  मैदान से पहाड़ तक लाल लपटों की वजह से 101 हेक्टेयर जंगल राख हो गया। जबकि गढ़वाल में स्थिति नियंत्रण में नजर आई। यहां आग के पांच मामलों में साढ़े सात हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आया।

कुमाऊं में 775 हेक्टेयर वन संपदा खाक

दूसरी तरफ कुमाऊं में लगातार बढ़ रही घटनाओं ने सिस्टम की तैयारियों और दावों की हकीकत भी बता दी है। अपर प्रमुख वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को कुमाऊं से जुड़ी भूमि संरक्षण रानीखेत, अल्मोड़ा डिवीजन, सिविल सोयम अल्मोड़ा, बागेश्वर डिवीजन, पिथौरागढ़ वन प्रभाग, तराई पूर्वी और रामनगर डिवीजन के जंगल में आग लगी। पर्वतीय क्षेत्र में नुकसान ज्यादा हुआ। वहीं, एक नवंबर 2024 से सात मई तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो गढ़वाल में अब तक 440.755 हेक्टेयर, कुमाऊं में 775 हेक्टेयर और वन्यजीव आरक्षित क्षेत्र में 99.53 हेक्टेयर जंगल अब तक झुलस चुका है।

आग जलाने पर पांच हजार का चालान

बढ़ती घटनाओं को लेकर खुले में आग जलाने को लेकर अब चेकिंग अभियान चल रहा है। सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने बताया कि तीनपानी में जनता टायर नाम के प्रतिष्ठान का मंगलवार को पांच हजार का चालान किया गया। कर्मचारी बाहर कपड़े को जला रहा था।

Previous Post

H5H1 वायरस को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट, यह हैं लक्षण

Next Post

जंगल की आग पर सीएम धामी का एक्शन, 10 लापरवाह कर्मचारियों को किया सस्पेंड

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
जंगल की आग पर सीएम धामी का एक्शन, 10 लापरवाह कर्मचारियों को किया सस्पेंड

जंगल की आग पर सीएम धामी का एक्शन, 10 लापरवाह कर्मचारियों को किया सस्पेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.