• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

H5H1 वायरस को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट, यह हैं लक्षण

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 8, 2024
in Uttarakhand
0
H5H1 वायरस को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट, यह हैं लक्षण
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केरल के अलप्पुझा जिले में बर्ड फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आलम यह है कि जिले में बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच अधिकारियों ने इस साल अब तक 53 हजार से अधिक मुर्गियों और बत्तखों को मार दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। वहीं केरल में बतखों में एवियन इनफ्लूएंजा वायरस से हालात बिगड़ने  के बाद अब उत्तराखंड में भी बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पशुपालन निदेशालय ने सभी जिलों के पशु चिकित्सकों को बर्ड फ्लू की निगरानी के लिए निर्देश दिए हैं। पक्षियों की असामान्य मृत्यु होने पर उनके सैंपल भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लैब भेजे जाएंगे। वायरस की पुष्टि होने पर संबंधित क्षेत्र के एक किमी की रेंज में मुर्गे-मुर्गियों को मार दिया जाएगा। पशुपालन विभाग प्रदेशभर में स्थित जलाशयों में प्रवासी पक्षियों की भी निगरानी कर रहा है। पशुपालन विभाग के मुताबिक प्रवासी पक्षियों के संपर्क में आने और उनकी बीट से भी अन्य पक्षियों में वायरस फैल जाता है। इस तरह की स्थिति को देखते हुए पशुपालन निदेशक ड़ॉ. नीरज सिंघल ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया है।

आपको बता दें कि यह एवियन इनफ्लूएंजा (एच5एन1) वायरस सभी तरह की पक्षी प्रजाति में फैल सकता है। इसकी रोकथाम को मुर्गे-मुर्गियां या बतखों के फार्म के पास बड़े पेड़ों की लापिंग-चापिंग कर सकते हैं। दरअसल, बर्ड फ्लू के रोकथाम के लिए अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बनी है।  पक्षियों में एवियन इनफ्लूएंजा वायरस पाजिटिव आने पर उन्हें सीधे मार दिया जाता है। उसके आसपास की पक्षियों और एक किलोमीटर की रेंज में स्थित पक्षियों को भी मार दिया जाता है, ताकि यह वायरस अन्य पक्षियों में न फैल सके। बर्ड फ्लू से बचने के लिए संक्रमित पक्षियों को संभालने वालों को दस्ताने पहनना चाहिए, साथ ही चेहरे में मास्क पहनना जरूरी है।

क्या है बर्ड फ्लू?

बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लुएंजा भी कहते हैं, जो एक वायरल इन्फेक्शन है ये पक्षियों से पक्षियों में फैलता है और ज्यादातर पक्षियों के लिए जानलेवा भी साबित होता है।

 

क्या इंसानों में भी फैल सकता है बर्ड फ्लू?

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, बर्ड फ्लू या एवियन फ्लू A टाइप का इन्फ्लुएंजा वायरस है, जो इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है।
  • जब कोई इंसान किसी संक्रमित पक्षी से सीधे तौर पर संपर्क में आता है तो उसके भी बर्ड फ्लू से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के मुताबिक अभी तक इंसानों के बर्ड फ्लू से संक्रमित होने के मामले कम ही सामने आए हैं, लेकिन इंसान भी बर्ड फ्लू से संक्रमित हो सकते हैं।
  • बर्ड फ्लू का सबसे खतरनाक वायरस H5N1 होता है, जिससे संक्रमित होने पर ज्यादातर लोगों की मौत हो जाती है।

बर्ड फ्लू के लक्षण

  • अगर कोई व्यक्ति बर्ड फ्लू से संक्रमित हो गया है तो उसमें हल्के से लेकर गंभीर लक्षण भी सकते हैं, हल्के लक्षणों में दस्त, नजला, उल्टी शामिल हैं।
  • संक्रमित लोगों को बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, मांसपेशियां या शरीर में दर्द, सिदर्द, थकान, सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
  • वहीं, गंभीर लणों में तेज बुखार या निमोनिया भी हो सकता है, जिससे मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की जररूत पड़ सकती है। कई मामलों में व्यक्ति की मौत भी हो सकती है

बर्ड फ्लू का इलाज

  • अगर कोई व्यक्ति बर्ड फ्लू से संक्रमित होता है, तो एंटीवायरल दवाओं से उसका इलाज किया जा सकता है।
  • WHO के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति का कम से कम पांच दिन इलाज किया जाना चाहिए, अगर उसकी हालत में सुधार नहीं है तो इलाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
Previous Post

अयोध्या में ‘उत्तराखण्ड भवन’ के निर्माण का रास्ता साफ, धामी सरकार ने आवंटित भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवाई

Next Post

Uttarakhand Forest Fire: एक दिन में सबसे ज्यादा धधके कुमाऊं के जंगल; 101 हेक्टेयर राख

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
Uttarakhand Forest Fire: एक दिन में सबसे ज्यादा धधके कुमाऊं के जंगल; 101 हेक्टेयर राख

Uttarakhand Forest Fire: एक दिन में सबसे ज्यादा धधके कुमाऊं के जंगल; 101 हेक्टेयर राख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.