• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home स्पेशल

धामी सरकार ने किया खनन का खेल?

admin by admin
July 6, 2024
in स्पेशल
0
धामी सरकार ने किया खनन का खेल?
0
SHARES
199
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

क्या प्रदेश की धामी सरकार ने खनन में नया खेल कर दिया है ? क्या अपनी खनन नीती में वो सुप्रीम कोर्ट कि पुराने आदेशों का जानबूझकर उल्लंघन कर रही है ? The Reporter Collective नाम की एक वेबसाईट ने 2 जुलाई को एक खबर प्रकाशित की है । जिसमें धामी सरकार की खनन नीति को लेकर कई गंभीर आरोप इस रिपोर्ट में लगाए गए हैं ।  

 

वेबसाईट ने दावा किया है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का लगातार उल्लंघन कर रही है , जिसमें नदी खनन से प्राप्त राजस्व को वन संरक्षण के लिए उपयोग करने की बात कही गई थी। इसके बजाय, उत्तराखंड सरकार ने इन फंड्स को डायवर्ट कर दिया है, जिससे खनन गतिविधियों से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक पारिस्थितिकी प्रयासों को नुकसान पहुंचा रहा है ।  

 

हितों के टकराव का मामला उठाते हुए खबर में कहा गया है कि ,खनन की राँयलटी एकत्र करने का ठेक एक निजी कंपनी को दिया गया है ।  

उत्तराखंड के जून 2023 में अधिसूचित खनन नियमों के अनुसार, रॉयल्टी संग्रहण के लिए चुनी गई कंपनी को खनन पट्टे वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता प्राप्त होगी। उत्तराखंड के नियमों की धारा 69 (iv) निजी कंपनियों को खनन पर कर संग्रहण में प्राथमिकता देती है।  

वन क्षेत्रों के भीतर नदी के किनारे खननकर्ताओं से रॉयल्टी संग्रहण में उन मार्गों पर चेक-पोस्ट चलाने की आवश्यकता होती है जिनसे खननकर्ता बोल्डर और बजरी ले जाते हैं। इस कार्य को अब विनियमनों द्वारा निजी कंपनियों को सौंप दिया गया है जो खननकर्ताओं की निगरानी करने के लिए बोली लगाती हैं। 

 

इतना ही नहीं The Reporter Collective  की इस रिपोर्ट में दावा किया है कि रॉयल्टी संग्रहण का कार्य करने वाली कंपनी अपने स्वयं के चेक-पोस्ट स्थापित करने के लिए अनुमति मांग रही है। रॉयल्टी संग्रहण हैदराबाद स्थित निजी कंपनी पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को आउटसोर्स किया गया था। यह तब हुआ जब कंपनी ने नैनीताल, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून के चार जिलों में खनन की गई नदी की सामग्री से रॉयल्टी संग्रहण का ठेका पांच सालो के लिए इस कंपनी ने हासिल किया कंपनी राज्य को 303.52 करोड़ रुपये की एकमुश्त राशि देगी जबकि शेष उसे उसके मुनाफे के रूप में मिलेगा। 

 

रिपोर्ट दावा करती है कि अभी तक प्रदेश में वन क्षेत्रों में होने वाले खनन की निगरानी वन विकास निगम और राजस्व विभाग के पास था । लेकिन सरकार ने ये काम अब एक निजी कंपनी को दे दिया है ।  

 

रिपोर्ट में ये अंदेशा जताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने अपने नियामक कार्यों का निजीकरण नहीं किया है बल्कि हितों के टकराव को संस्थागत बना दिया है। एक नियम के रूप में, यह कहता है कि राज्य रॉयल्टी एकत्र करने वाली निजी कंपनियों को प्राथमिकता देगा जो यदि वे इसके लिए बोली लगाते हैं तो नदियों का भी खनन करेंगे ।  

 

इस रिपोर्ट में ये भी स्पष्ट किया गया है कि इन सभी सवालों और दावों के लेकर वेबसाईट ने सी एम कार्यलय ,वन विभाग और अन्य सम्बंधित विभागों से जवाब मांगे लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिले ।  

 

Previous Post

मुख्यमंत्री के विभाग में ये क्या हो रहा है?

Next Post

उत्तराखण्ड वेंचर फण्ड के तहत राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया जाय-मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

admin

admin

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
Next Post
उत्तराखण्ड वेंचर फण्ड के तहत राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया जाय-मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी

उत्तराखण्ड वेंचर फण्ड के तहत राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया जाय-मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.