• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 4, 2026
in Uttarakhand, उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर, राजनीति, स्पेशल
0
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।
0
SHARES
215
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बदरीनाथ धाम में दान और चढ़ावे से जुडी चोरी के मामले में आखिरकार बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वही BKTC, जो सुबह तक इस पूरे मामले को सिरे से नकार रही थी, अब कह रही है कि जांच होगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुबह जब पंचायत रिपोर्टर की टीम ने हेमंत द्विवेदी को फोन किया तो उन्होने ऐसी किसी भी घटना से इन्कार किया

लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के बीच कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब सिर्फ जांच समिति नहीं बल्कि मंदिर समिति के शीर्ष अधिकारियों को भी देना होगा।
पहला सवाल
आखिर पहली बार BKTC अध्यक्ष ने अपने वैयक्तिक सहायक को तीन अहम ड्यूटी मंदिर के अंदर क्यों दी
बीकेटीसी अध्यक्ष ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि संबंधित व्यक्ति उनका निजी सचिव नहीं बल्कि समिति का नियमित कर्मचारी है, जो पहले भी कई अध्यक्षों के साथ काम कर चुका है। लेकिन सवाल यह नहीं है कि वह नियमित कर्मचारी है या नहीं। सवाल यह है कि उसकी ड्यूटी मंदिर के उस संवेदनशील हिस्से में क्यों लगाई गई, जहां दान और चढ़ावे की प्रक्रिया होती है? इतना ही नही वो दान की गिनती की प्रक्रिया थाली भेंट कहा जाता है का नोडल अधिकारी हेमंत द्विवेदी के आदेशों के बाद ही बनाया गया था । इसके अलावा उसे प्रटोकॉल का प्रभार भी दिया गया था । एक ही व्यक्ति को इतनी जिम्मेदारियाँ देना सवालों के घेरे में ।
दूसरा सवाल
सुबह तक BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी इस पूरे मामले को पूरी तरह खारिज कर रहे थे। लेकिन उसी समय तक मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चुके थे और मामला अध्यक्ष के संज्ञान में भी ला चुके थे।
यदि जांच शुरू हो चुकी थी, तो फिर चोरी या कथित अनियमितता की संभावना को सुबह ही पूरी तरह नकारने की जल्दबाजी क्यों दिखाई गई? आखिर अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी किस को बचाना चाहते थे ।
तीसरा सवाल
क्या पहले कभी किसी अध्यक्ष ने अपने वैयक्तिक सहायक को एक साथ प्रोटोकॉल, मंदिर व्यवस्था और दान से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी दी थी?
यदि नहीं, तो इस बार परंपरा क्यों बदली गई?
पांचवां सवाल
क्या जांच सिर्फ उस कर्मचारी तक सीमित रहेगी, या फिर उन अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों तक भी पहुंचेगी जिन्होंने उसे ये जिम्मेदारियां सौंपीं?
क्योंकि यदि किसी कर्मचारी ने नियमों का उल्लंघन किया है, तो यह भी जांच का विषय होना चाहिए कि उसे वहां तक पहुंचने की अनुमति किसने दी।
बीकेटीसी ने जांच समिति गठित करने की घोषणा कर दी है। यह स्वागतयोग्य कदम है। लेकिन इस मामले में सिर्फ यह पता लगाना पर्याप्त नहीं होगा कि किसी कर्मचारी ने क्या किया।
जांच का असली उद्देश्य यह होना चाहिए कि प्रशासनिक स्तर पर निर्णय किसने लिए, किस आधार पर लिए और क्या उन निर्णयों ने व्यवस्था को कमजोर किया।
करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े बदरीनाथ धाम में पारदर्शिता केवल कार्रवाई से नहीं, बल्कि जवाबदेही से आएगी।
अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि जांच सिर्फ निचले स्तर तक सीमित रहती है या जिम्मेदारी तय करने के लिए शीर्ष स्तर तक भी पहुंचती है।

Previous Post

इंस्टाग्राम पर हीरे का हार चमकाना घरेलू सहायिका को पड़ा भारी, 10 लाख के चोरी के जेवरातों के साथ देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

September 1, 2026
खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

September 1, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग के सदस्यों एवं शासन के मध्य बैठक आयोजित,उत्तराखंड के विकास की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर हुआ विस्तृत मंथन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग के सदस्यों एवं शासन के मध्य बैठक आयोजित,उत्तराखंड के विकास की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर हुआ विस्तृत मंथन

September 1, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पुलिस विभाग की समीक्षा, साइबर अपराध और मानव तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पुलिस विभाग की समीक्षा, साइबर अपराध और मानव तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

August 31, 2026
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

August 31, 2026
उत्तराखंड: ग्लेशियर झीलों की आधुनिक तकनीक से निगरानी और आपदा प्रबंधन को 24×7 अलर्ट मोड पर रखने के कड़े निर्देश

उत्तराखंड: ग्लेशियर झीलों की आधुनिक तकनीक से निगरानी और आपदा प्रबंधन को 24×7 अलर्ट मोड पर रखने के कड़े निर्देश

August 30, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.