• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

लोहाघाट और काशीपुर में गरजे राजनाथ सिंह, कांग्रेस पर लिया आड़े हाथ

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 12, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
लोहाघाट और काशीपुर में गरजे राजनाथ सिंह, कांग्रेस पर लिया आड़े हाथ
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चुनाव प्रचार अभियान को धार देने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान लोहाघाट और काशीपुर से पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गौचर (गढ़वाल लोकसभा सीट) में बीजेपी के प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “मैं आप सभी को बस एक बात याद दिलाना चाहता हूं, मैं कभी भी किसी भी पीएम की आलोचना नहीं करता, चाहे वह कांग्रेस का हो या किसी अन्य पार्टी का।

रक्षा मंत्री ने कहा कि एक बार बहुत ईमानदारी से राजीव गांधी ने इस बात को स्वीकार किया था। उन्होंने 100 पैसे भेजे, लेकिन लोगों तक केवल 14 पैसे ही पहुंच पाए। किसी ने भी उस चुनौती को स्वीकार नहीं किया, लेकिन पहली बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए एक जन धन खाता खोला जाना चाहिए यहां तक कि मैं भी यह नहीं समझ पा रहा था कि प्रधानमंत्री हर किसी के लिए खाता क्यों खोल रहे हैं।

वहीं, गौचर में जनसभा करने के बाद केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोहाघाट पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में जनसभा की। राजनाथ सिंह यहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कांग्रेस के मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी, भाजपा से कोई जेल नहीं गया। इसके बाद राजनाथ सिंह नैनीताल सीट के प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करने काशीपुर पहुंचे हैं।

14 अप्रैल को तीन जनसभाएं करेंगे सीएम योगी

उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार मैदान में नजर आएंगे। रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून में जनसभा करेंगे। इससे पहले शनिवार को उनकी हल्द्वानी में जनसभा होगी। योगी 14 अप्रैल को तीन जनसभाएं करेंगे। सबसे पहले वह श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा करेंगे। इसके बाद उनकी रुड़की में जनसभा होगी और फिर शाम को वह देहरादून के बन्नू स्कूल में जनसभा को संबोधित करेंगे। 16 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोटद्वार में रोड शो करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 17 अप्रैल को चकराता में जनसभा करेंगे। उनका सहसपुर में भी रोड शो होगा।

Previous Post

चिपको आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पर्यावरणविद् मुरारी लाल का 91वर्ष की उम्र में निधन

Next Post

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ हल्द्वानी में बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, प्रियंका गांधी भी भरेंगी चुनावी हुंकार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ हल्द्वानी में बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, प्रियंका गांधी भी भरेंगी चुनावी हुंकार

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ हल्द्वानी में बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, प्रियंका गांधी भी भरेंगी चुनावी हुंकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.