• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ हल्द्वानी में बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, प्रियंका गांधी भी भरेंगी चुनावी हुंकार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 13, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ हल्द्वानी में बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, प्रियंका गांधी भी भरेंगी चुनावी हुंकार
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में शनिवार को लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों का जमावड़ा रहेगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती की अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभाएं होंगी।

योगी आदित्यनाथ आज हल्‍द्वानी में भरेंगे हुंकार 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को हल्द्वानी में दोपहर 12 बजे नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे। इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरकर गरजेंगे। योगी की चुनावी रैली को लेकर बीजेपी नेपूरी तैयारी कर ली है। योगी के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रैली ग्राउंड के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यूपी सीएम योगी रैली के माध्यम से भाजपा कुमाऊं की दोनों सीटों के साथ ही गढ़वाल के वोटरों को साधनेका प्रयास करेगी। इसके साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर भी ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर, दिनेशपुर और शक्तिफार्म में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में सभाएं करेंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा की दो चुनावी सभाएं

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। वह दोपहर 12 बजे गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर के मैदान में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद प्रियंका की दूसरी जनसभा हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के रुड़की में अपराह्न तीन बजे से होगी। यह सभा डीएवी कालेज मैदान रुड़की में होगी। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत हैं। इसके बाद प्रियंका दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती हरिद्वार में फूंकेंगी बिगुल

लोकसभा के चुनावी समर में बसपा सुप्रीमो मायावती भी पार्टी के लिए बिगुल फूंकेंगी। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के मंगलौर में वह सुबह 11 बजे बसपा प्रत्याशी जमील अहमद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

Previous Post

लोहाघाट और काशीपुर में गरजे राजनाथ सिंह, कांग्रेस पर लिया आड़े हाथ

Next Post

उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हवाएं चलने का येलो अलर्ट

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हवाएं चलने का येलो अलर्ट

उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हवाएं चलने का येलो अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.