• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

ऋषिकेश में कपल को प्री वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, गंगा में बहे

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 30, 2023
in Uttarakhand
0
ऋषिकेश में कपल को प्री वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, गंगा में बहे
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऋषिकेश। गंगा के बीच प्री-वेडिंग शूट के दौरान दिल्ली से आए युगल का जीवन खतरे में पड़ गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने से दोनों नदी के बीच एक पत्थर पर फंस गए। कुछ ही देर में जलस्तर इतना ज्यादा बढ़ गया तो दोनों बहने लगे। गनीमत रही कि राफ्टिंग व कैंप संचालकों की नजर उन पर पड़ गई और उन्होंने राफ्ट की मदद से दोनों को बचा लिया। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और  इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर बढ़ा

आपको बता दें कि दिल्ली निवासी मानस और अंजलि प्री-वेडिंग शूट के लिए ऋषिकेश आए थे। दोनों ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर ब्यासी से पहले माला खूंटी पुल पर शूटिंग करा रहे थे। फोटोग्राफर ने उन्हें तस्वीरें लेने के लिए गंगा किनारे एक पत्थर पर बिठा दिया। इसी बीच गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से युगल नदी में फंस गया। कुछ ही पलों में पानी पत्थर के ऊपर से बहने लगा। यह देखकर युगल मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगा।

ऐसे किया गया रेस्क्यू

समीप ही मौजूद राफ्टिंग व कैंप संचालक ने यह देखा तो राफ्ट लेकर मौके पर पहुंचे और रस्सी की मदद से युगल को राफ्ट तक लाने के लिए प्रयास शुरू किए। नदी में हर पल जलस्तर बढ़ने के साथ ही बहाव तेज होता जा रहा था और राफ्ट संचालकों के कई प्रयास के बाद भी युगल रस्सी नहीं पकड़ पा रहे थे। इस बीच पानी के बहाव से युगल का हाथ छूट गया और दोनों नदी में बहने लगे। राफ्ट सवार युवकों ने किसी तरह अंजलि को तो राफ्ट में खींच लिया, मगर मानस करीब 500 मीटर तक बहता चला गया। हालांकि, युवकों ने हार नहीं मानी और कड़ी मशक्कत के बाद मानस को भी राफ्ट में ले आए। लेकिन, तब तक पेट में काफी मात्रा में पानी चले जाने से वह बेहोश हो चुका था। इस बीच एसडीआरएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। एसडीआरएफ की टीम ने सीपीआर दिया, तब जाकर युवक की सांस लौटी।

Previous Post

UK Board date sheet 2024 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, यहां दखें पूरा टाइम टेबल

Next Post

New Year 2024: जोश, जश्न, जाम…नए साल के लिए तैयार, पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
New Year 2024: जोश, जश्न, जाम…नए साल के लिए तैयार, पुलिस की रहेगी पैनी नजर

New Year 2024: जोश, जश्न, जाम...नए साल के लिए तैयार, पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.