• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

New Year 2024: जोश, जश्न, जाम…नए साल के लिए तैयार, पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 31, 2023
in Uttarakhand
0
New Year 2024: जोश, जश्न, जाम…नए साल के लिए तैयार, पुलिस की रहेगी पैनी नजर
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। 31 दिसंबर की रात को नववर्ष के जश्न को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है।  शहर में भीड़भाड़, शोर शराब व हुड़दंड को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने शांति एवं कानून व्यवस्था को देखते हुए नगर क्षेत्र में छह जोन व 11 सेक्टर बनाए हैं। प्रत्येक जोन में प्रभारी अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक होंगे तथा सेक्टर में प्रभारी अधिकारी प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष होंगे। शहर में दो पालियों में बैरियर लगाए जाएंगे। दोपहर दो से रात 12 बजे और रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 45 बैरियर लगाए गए हैं। इन सभी बैरियर पर पुलिस देर रात तक तैनात रहेगी।

ड्यूटी प्वाइंटों पर 50 होमगार्ड तैनात

ड्यूटी प्वाइंटों पर शाम छह बजे से रात 12 बजे तक 50 होमगार्ड तैनात रहेंगे। क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त किए गए पुलिस बल को उनकी ड्यूटी के संबंध में जानकारी देंगे। बैरियर से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की गहनता से चेकिंग होगी। इसके अलावा सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में देर रात तक खुद ड्यूटी पर तैनात रहेंगे ताकि किसी थाना क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाएं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

19 जगहों पर चेकिंग बैरियर

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रात छह बजे से रात 12 बजे तक जोगीवाला, बंगाली कोठी, सहस्रधारा, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स चौक, मसूरी डायवर्जन, शिमला बाईपास, आशारोड़ी, कुठालगेट, बल्लुपुर चौक, साईं मंदिर पर बैरियर में पीएसी तैनात रहेगी। यहां एक दारोगा, दो सिपाही नियुक्त रहेंगे। इसके अलावा 19 जगहों पर चेकिंग बैरियर होंगे, जहां पर एक दारोगा व दो सिपाही नियुक्त होंगे थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में नववर्ष के अवसर पर दो-दो चीता मोबाइल, एक-एक दारोगा और एक-एक सिपाही नियुक्त कर होटल, बार, की निरंतर चेकिंग करेंगे।

होटल व बार समय से बंद करवाने के निर्देश

मसूरी में अधिक भीड़ होने के चलते सीओ मसूरी व प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया है कि वह नियमानुसार समय से होटल व बार को बंद करवाएं। शराब पीकर वाहन चलाने व बाइक पर तीन व्यक्तियों के बैठने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं। घंटाघर, दिलाराम चौक, डायवर्जन, मंडी चौराहा पर एक-एक फायर टेंडर तैनात किया जाएगा। सीओ यातायात व निरीक्षक नगर क्षेत्र के सभी चौराहों व तिराहों पर देर रात तक तैनात रहेंगे। मुख्य मार्गों पर एल्कोमीटर से वाहन चालकों की चेकिंग होगी।

Previous Post

ऋषिकेश में कपल को प्री वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, गंगा में बहे

Next Post

Uttarakhand Weather: घने कोहरे की चादर से लिपटा उत्तराखंड, पड़ रही कड़ाके की ठंड, बारिश के भी आसार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
Uttarakhand Weather: घने कोहरे की चादर से लिपटा उत्तराखंड, पड़ रही कड़ाके की ठंड, बारिश के भी आसार

Uttarakhand Weather: घने कोहरे की चादर से लिपटा उत्तराखंड, पड़ रही कड़ाके की ठंड, बारिश के भी आसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.