• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

NSUI के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया विरोध, लगाए कई गंभीर आरोप

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 21, 2023
in Uttarakhand, राजनीति
0
NSUI के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया विरोध, लगाए कई गंभीर आरोप
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रामनगर। मंगलवार को एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी को रामनगर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का भारी विरोध सामना करना पड़ा। दरअसल, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के पहली बार रामनगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में उनके स्वागत की तैयारियां की थी। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी कार्यालय नहीं पहुंचे। जिस कारण कांग्रेस कार्यकर्ता में रोष है।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस कार्यालय में ना आकर पार्टी को तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कांग्रेस पार्टी का विरोध करने वाले और कांग्रेस के हर चुनाव में पार्टी गतिविधियों का विरोध करने वालों के कार्यक्रम में भाग लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि एनएसआई के प्रदेश अध्यक्ष ने उन लोगों के कार्यक्रम में भाग लिया जो पार्टी के विरोधी हैं और पार्टी को तोड़कर भाजपा के एजेंट के रूप में भाजपा को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पार्टी हाईकमान और अनुशासन समिति को अवगत करा कर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे

वहीं विरोध के कुछ देर बाद कांग्रेस कार्यालय पहुंचे एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वहीं भारी विरोध के बाद विकास नेगी कांग्रेस कार्यालय से वापस लौट गए। इससे पहले एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी का नगर पालिका सभागार में कार्यकर्ताओं ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया था।

उधर, प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसको लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे कुमाऊं का दौरा कर रहे हैं। वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा जो भी भर्ती परीक्षाएं कराई गई है उस में धांधली हुई है तथा बेरोजगारों के साथ छलावा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच करानी चाहिए तथा इसको लेकर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Previous Post

सीएम धामी ने पूर्व आईएफएस अधिकारी बीडी सिंह को बनाया अपना सलाहकार

Next Post

उत्तराखंड को फिलहाल बिजली संकट से राहत, केंद्र से मिली अतिरिक्त बिजली

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
उत्तराखंड को फिलहाल बिजली संकट से राहत, केंद्र से मिली अतिरिक्त बिजली

उत्तराखंड को फिलहाल बिजली संकट से राहत, केंद्र से मिली अतिरिक्त बिजली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.