• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सीएम धामी ने पूर्व आईएफएस अधिकारी बीडी सिंह को बनाया अपना सलाहकार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 21, 2023
in Uttarakhand, राजनीति
0
सीएम धामी ने पूर्व आईएफएस अधिकारी बीडी सिंह को बनाया अपना सलाहकार
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व आईएफएस अधिकारी बीडी सिंह को सलाहकार घोषित किया है। बीडी सिंह को सलाहकार नियुक्ति करने को लेकर शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। अब बुधवार को पूर्व आईएफएस अधिकारी बीडी सिंह कार्यभार ग्रहण करेंगे। सचिव हरीश चंद्र सेमवाल की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार पूर्व आईएफएस बीडी सिंह को बदरी केदार मंदिर समिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। दरअसल, चर्चाएं है कि पूर्व आईएफएस अधिकारी बीडी सिंह, अपने पद से इस्तीफा देने के बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस कंपनी में काम कर रहे थे। अचानक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें अपना सलाहकार बनाकर सबको चौंका दिया है।

 

बता दें कि पूर्व आईएफएस अधिकारी बीडी सिंह लंबे समय से बदरी केदार मंदिर समिति में सीईओ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जब बीजेपी नेता अजेंद्र अजय को बदरी केदार मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया गया तो फिर बीडी सिंह को सीईओ के पद से हटना पड़ा था। बीडी सिंह पर कई आरोप भी लगते रहे हैं।

 

वहींअब बीडी सिंह के पुराने एक्सपीरियंस का लाभ उठाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सलाहकार नियुक्त किया है। हालांकि, इस पद के लिए बीडी सिंह को कोई भी मानदेय नहीं दिया जाएगा, लेकिन सलाहकार के पद पर रहने की अवधि के दौरान कार्यों के लिए कार्यालय और वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Previous Post

टिहरी में आफत की बारिश, सड़क पर गिरा बोल्डर, यातायात बाधित

Next Post

NSUI के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया विरोध, लगाए कई गंभीर आरोप

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
NSUI के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया विरोध, लगाए कई गंभीर आरोप

NSUI के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया विरोध, लगाए कई गंभीर आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.