• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

पुस्ता टूटा और खुल गई सड़क निर्माण की पोल, बड़ा हादसा टला

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 14, 2023
in Uttarakhand, पोल पट्टी
0
पुस्ता टूटा और खुल गई सड़क निर्माण की पोल, बड़ा हादसा टला
0
SHARES
47
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पौड़ी। पौड़ी में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। लेकिन घटना ने प्रशासन की पोल भी खोलकर कर रख दी है। दरअसल, जनपद के सत्याखाल मोटर मार्ग पर बैंज्वाड़ी गांव के पास  एक ट्रक देखते ही देखते खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि ट्रक के खाई में गिरने से पहले ही ट्रक चालक और  परिचालक सुरक्षित ट्रक से बाहर निकल गए, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। वहीं पास स्थित गांव के कुछ लोगों ने खाई में गिर रहे ट्रक का वीडियो बना लिया।

http://panchayatreporter.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-13-at-1.35.14-PM.mp4

यह घटना पौड़ी जनपद के बैंज्वाड़ी गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक ट्रक सड़क पर पेंटिंग कार्य में लगा हुआ था। जिस जगह पर ट्रक खाई में गिरा उस स्थान पर सड़क पर खाई की तरफ से दो सप्ताह पूर्व दीवार/पुस्ता का निर्माण किया गया था। ट्रक के खाई में गिरने से सड़क पर हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल भी खुल गयी। ग्रामीणों का आरोप हो कि इस स्थान पर तीन बार पुस्ता बनाने का कार्य किया जा चुका है। लेकिन खराब गुणवत्ता के चलते पुस्ता बार बार ध्वस्त हो गया। वहीं अभी भी पुस्ता निर्माण कार्य जारी जिसकी गुणवत्ता का यहां ट्रक हादसा होने के बाद सामने आ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक में कोई वजन नहीं था बावजूद इसके पुस्ता ट्रक का वजन सह नहीं सका और पुस्ता ध्वस्त हो गया। जिसके चलते ट्रक सड़क पर धंस गया और खाई में जा गिरा। वहीं ग्रामीणों ने घटना में हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है।

ग्रामीण का कहना है कि क्षेत्र में सड़क का चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन विभाग द्वारा खानापूर्ती के लिए सड़क का डामरीकरण किया जा रहा है। बता दें कि हादसे का शिकार हुआ ट्रक भी डामरीकरण के कार्य पर लगा हुआ था। गौरतलब हो कि केंद्रीय विद्यालय भी इसी मोटर मार्ग पर स्थित है। जिस स्थान पर हादसा हुआ उसी स्थान से रोजाना स्कूल बस भी गुजरती है। एक बार स्कूल बस भी इस सड़क पर धंस चुकी है। उस दौरान ग्रामीणों मे जूझ बूझ से सभी बच्चों को बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई थी। नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। जिसके बाद लगातार सड़क और पुस्ते की गुणवत्ता को लेकर बार बार शिकायत किए जाने के बाद भी सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर कोई सुधार नहीं हुआ। नतीजतन ट्रक हादसे का शिकार हो गया। उधर, लोनिवि अपनी लापरवाही पर लीपापोती कर रहा है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासि अभियंता डीसी नौटियाल का कहना है कि क्षेत्र में चार मीटर तक ड्रई पुस्तों का निर्माण किया गया है। यह पुस्ते केवल मिट्टी रोकने के लिए बनाए गए थे। ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण यही है कि पुस्ता ट्रक के भार को नहीं सह सका, जिससे ट्रक खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर आवासीय भवन भी बने हुए हैं। अब इन पुस्तों को तोड़कर भवन की सुरक्षा को देखते हुए यहां कंक्रीट वॉल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं वाहनों की खाई से सुरक्षा के लिए पैराफिट वॉल का निर्माण भी किया जा रहा है।

बार बार पुस्तों का ध्वस्त होना साफ साफ ठेकेदार और लोनिवि की लापरवाही दिखाता है। ऐसे में सवाल यह भी खड़ा होता है कि दुर्घटना के बाद भवन और वाहनों की सुरक्षा के लिए कंक्रीट और पैराफिट वॉल का निर्माण किया जा रहा है तो पहले ड्राई पुस्ते और सड़क में डामरीकरण का कार्य कर महज खाना पूर्ती क्यों की जा रही थी। क्या विभाग किसी अनहोनी के इंतजार में बैठा था?

Previous Post

बजट सत्र के दौरान विपक्ष का हंगामा, पहली बार सभी विधायक निलंबित

Next Post

रैणी आपदा पर हाईकोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार से किया जवाब तलब, पढ़िए क्या है मामला

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
रैणी आपदा पर हाईकोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार से किया जवाब तलब, पढ़िए क्या है मामला

रैणी आपदा पर हाईकोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार से किया जवाब तलब, पढ़िए क्या है मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.