• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बीकेटीसी अध्यक्ष ने स्वीकृत किया श्री बदरीनाथ धाम के रावल का त्याग पत्र

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 12, 2024
in Uttarakhand
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। रावल की सेवानिवृत्ति के बाद नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी भगवान बदरी विशाल की पूजा-पाठ का जिम्मा संभालेंगे। उल्लैखनीय है कि निवर्तमान रावल ने स्वास्थ्य कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति हेतु आवेदन किया था।

विभिन्न औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए अग्रिम आदेशों तक नायब रावल को प्रभारी रावल के रूप में कार्यभार सौंपा गया है। नायब रावल को प्रभारी रावल के रूप में पूजा-अर्चना का कार्यभार सौंपने के लिए धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं के अनुरूप 13 व 14 जुलाई को दो दिन तक विभिन्न अनुष्ठान आयोजित होंगे। धार्मिक अनुष्ठानों के पूर्ण होने पर 14 जुलाई से बतौर प्रभारी रावल अमरनाथ नंबूदरी पूजा- अर्चना करेंगे।

शुक्रवार को बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने अध्यक्ष अजेंद्र अजय की स्वीकृति के बाद रावल ईश्वरा प्रसाद नंबूदरी को स्वैच्छिक सेवानिवृति और नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी को प्रभारी रावल के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में पृथक – पृथक आदेश जारी कर दिए हैं।

उधर, श्री बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी को पूजा-अर्चना का दायित्व देने से पहले विभिन्न धार्मिक रस्मों को पूरा किया जायेगा। 13 जुलाई को नायब रावल के मुंडन के बाद हवन व शुद्धिकरण के साथ नायब रावल का तिलपात्र किया जाएगा। 14 जुलाई को नायब रावल बदरीनाथ स्थित पंच धाराओं के जल से स्नान तथा पंच शिलाओं नारद शिला, नरसिंह शिला, वराह शिला, गरूड़ शिला व मार्कंण्डेय शिला का दर्शन करेंगे। इसके पश्चात निवर्तमान रावल से मंत्र,आशीर्वाद लेकर नये रावल के रूप में बाल भोग के बाद मंदिर गर्भ गृह में रावल से छड़ी प्राप्तकर पहली बार श्री बदरीनाथ मंदिर में प्रवेश करेंगे।

श्री बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी/ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान ने बताया है कि निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी का विदाई सम्मान समारोह भी 14 जुलाई को संपन्न होगा जिसमें मंदिर समिति पदाधिकारी, अधिकारी – कर्मचारी एवं तीर्थ पुरोहित सेवानिवृत्त रावल को विदाई देंगे।

 

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ के मुताबिक नायब रावल के रिक्त हो रहे पद पर नयी नियुक्ति के लिए भी मंदिर समिति द्वारा तेजी से कार्रवाई की जा रही है। नायब रावल के पद पर नियुक्ति के लिए बीकेटीसी द्वारा केरल राज्य के दो प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित की गयी आवेदन पत्रों के लिए 11 जुलाई अंतिम तिथि रखी गयी थी। प्राप्त आवेदन पत्रों की शीघ्र ही स्क्रीनिंग कर मंदिर समिति द्वारा योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

Previous Post

405 केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा

Next Post

बहुप्रतीक्षित यूसीसी की रिपोर्ट सार्वजनिक,वेबसाइट हुई लॉंच, नियमावली बनने के बाद जल्द होगी लागू।

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
बहुप्रतीक्षित यूसीसी की रिपोर्ट सार्वजनिक,वेबसाइट हुई लॉंच, नियमावली बनने के बाद जल्द होगी लागू।

बहुप्रतीक्षित यूसीसी की रिपोर्ट सार्वजनिक,वेबसाइट हुई लॉंच, नियमावली बनने के बाद जल्द होगी लागू।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.