• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Election 2024: भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने किया नामांकन, सीएम विक्ट्री साइन दिखाते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 27, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
Election 2024: भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने किया नामांकन, सीएम विक्ट्री साइन दिखाते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रुद्रपुर। नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट पर आज भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधायक शिव अरोड़ा मौजूद रहे। सीएम धामी ने दावा किया है कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार देश में चर्चा ये नहीं है कि किसकी सरकार बनेगी। इस बार चर्चा ये है कि 410 या 420 सीट से सरकार बनेगी।

अजय भट्ट आज हल्द्वानी स्थित अपने घर से पूजा पाठ कर इष्ट देव को याद कर नामांकन कराने रवाना हुए। रुद्रपुर में नामांकन स्थल के गेट के बाहर नैनीताल जनपद के विधायक और समर्थक मौजूद थे। अजय भट्ट के नामांकन के समय खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। सीएम धामी ने कहा कि इस बार पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों में लोकसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग 19 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं। अभी हमने होली मनाई है। 4 जून को दीवाली बनाई जाएगी। सीएम धामी ने दावा करते हुए कहा कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

उधर नामांकन करने के बाद बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि वो चुनाव जीतने जा रहे हैं। अजय भट्ट ने कहा कि केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री रहते उन्होंने उत्तराखंड को काफी योजनाएं लाकर दीं। अपने कार्यकाल के दौरान वो राज्य के साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से मिलते रहे। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट की जनता उन्हें पिछली बार से भी ज्यादा मतों से विजयी बनाकर बीजेपी के 400 प्लस सीटों के लक्ष्य को पूरी करेगी।

Previous Post

LokSabha Election 2024: BJP की स्टार प्रचारकों की सूची जारी, मोदी-शाह समेत ये दिग्गज करेंगे उत्तराखंड में प्रचार

Next Post

Nanakmatta Gurudwara Murder: नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, वारदात का वीडियो आया सामने

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Nanakmatta Gurudwara Murder: नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, वारदात का वीडियो आया सामने

Nanakmatta Gurudwara Murder: नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, वारदात का वीडियो आया सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.