• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Nanakmatta Gurudwara Murder: नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, वारदात का वीडियो आया सामने

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 28, 2024
in Uttarakhand, क्राइम
0
Nanakmatta Gurudwara Murder: नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, वारदात का वीडियो आया सामने
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए डेरा प्रमुख सरदार तरसेम सिंह की खटीमा में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देख जा सकता है सरदार तरसेम सिंह डेरे से बाहर घूमने के लिए निकले थे। जहां पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

https://www.panchayatreporter.com/wp-content/uploads/2024/03/MURDER.mp4

दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की

सरदार तरसेम सिंह डेरे से बाहर घूमने के लिए निकले थे। जहां पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन फानन में उनके समर्थकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मृत्यु हो गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस द्वारा टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द हमलावर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

बाबा तरसेम सिंह को मिली थी जान से मारने की धमकी

बता दें कि धार्मिक डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। डेरे के प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रबंधक चरनजीत सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर बताया था कि 17 जुलाई को सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर जगीर सिंह जख्मी ने डेरे के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह के गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट डाली थी।

कौन थे बाबा तरसेम सिंह?

बाबा तरसेम सिंह श्री नानकमत्ता गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख थे। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में कार सेवा की देखरेख की जिम्मेदारी बाबा तरसेम निभाते थे।

Previous Post

Election 2024: भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने किया नामांकन, सीएम विक्ट्री साइन दिखाते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे

Next Post

दल-बदल का खेल के बीच बीजेपी ने बदला नया क्राइटेरिया, अब ऐसे होगी विपक्षी नेताओं की ज्वाइनिंग

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
दल-बदल का खेल के बीच बीजेपी ने बदला नया क्राइटेरिया, अब ऐसे होगी विपक्षी नेताओं की ज्वाइनिंग

दल-बदल का खेल के बीच बीजेपी ने बदला नया क्राइटेरिया, अब ऐसे होगी विपक्षी नेताओं की ज्वाइनिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.