• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड से बड़ी खबर जल्द ही महिलाओं को समर्पित हो सकती है महिला नीति

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 16, 2024
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड से बड़ी खबर जल्द ही महिलाओं को समर्पित हो सकती है महिला नीति
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित विधानसभा सभागार में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित ‘महिला नीति’ पर समीक्षा बैठक की।

बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या के समक्ष उत्तराखंड राज्य महिला नीति 2024 के ड्राफ्ट को रखा, जिसके विभिन्न विषयों पर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को ज़रूरी सुझाव दिए।

मीडिया से बातचीत करते हुए महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला नीति हमारी बहन बेटियों का ना केवल आर्थिक सशक्तीकरण सुनिश्चित करेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का भी मार्ग प्रशस्त करेगी।

अपने बयान में आगे जोड़ते हुए महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि चाइल्ड ऐबयूज, पॉर्नोग्राफी, डीपफेक वीडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उत्पन्न होने वाली गंभीर समस्याओं के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, ड्रग एडिक्शन और देह व्यापार में धकेल दी गई माहिलाओं के पुनर्वास जैसे विषयों को भी इस नीति में जगह दी जाएगी यानी अगर किसी महिला के साथ इन विषयों से जुड़ी समस्या सामने आती है तो उसे नीतिगत मदद की जा सके।

महिला कल्याण मंत्री के अनुसार आज की चर्चा में एकल महिलाओं, दिव्यांग और विक्षिप्त महिलाओं के साथ-साथ सीमान्त क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं और जनजातीय समुदायों में रहने वाली महिलाओं के समग्र उत्थान पर भी विमर्श किया गया।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम इस नीति को जल्द से जल्द प्रदेश में लेकर आएं ताकि हमारी महिलाएं इस से लाभान्वित हो सकें।

बैठक में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास चन्द्रेश यादव, निदेशक महिला कल्याण एवं बाल विकास प्रशांत आर्य, सचिव महिला सी.पी.ओ मोहित चौधरी, डी.सी.पी.ओ अंजना गुप्ता, आरती बलौदी, मनोज पंत समेत महिला कल्याण एवं बाल विकास के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

इस वर्ष विशेष रहेगा  उत्तराखण्ड का राज्य स्थापना दिवस का आयोजन

Next Post

केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई 3% की बढ़ोतरी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई 3% की बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई 3% की बढ़ोतरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.