• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में बांस की खेती को मिलेगा बढ़ावा, एफआरआई में नीति निर्माण पर हुई चर्चा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 21, 2025
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में बांस की खेती को मिलेगा बढ़ावा, एफआरआई में नीति निर्माण पर हुई चर्चा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री  गणेश जोशी ने भाग लेते हुए वैज्ञानिकों के साथ बांस की प्रजातियों से प्राकृतिक धागा तैयार करने और राज्य में बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए नीति निर्माण की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बांस की खेती किसानों के लिए एक वैकल्पिक और सशक्त आय का स्रोत बन सकती है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि कृषि प्रणाली में बांस जैसे वानिकी उत्पादों को शामिल कर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि पलायन पर भी अंकुश लगेगा और राज्य की आर्थिकी को नई गति मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बैठक में कृषि विज्ञान केंद्रों के सहयोग से मदार जैसे बहुपयोगी वृक्षों पर शोध को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखंड में ओक टसर रेशम उत्पादन तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि अब कीटपालन इनडोर प्रणाली के माध्यम से टेंट की सहायता से व्यावसायिक रूप से किया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से रेशम उत्पादक किसानों से मुलाकात करने का अनुरोध किया, जिसे मंत्री गिरिराज सिंह ने सहर्ष स्वीकार करते हुए भविष्य में इसके लिए कार्यक्रम निर्धारित करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में निर्मित ओक टसर रेशम से बनी शाल भी भेंट की। बैठक में रेशम विभाग के निदेशक प्रदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Previous Post

एआई के दौर में भी मानवता को बनाए रखना जरूरी: बंशीधर तिवारी

Next Post

30 जून 2025 से प्रारंभ होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा , मुख्यमंत्री के प्रयासों के क्रम में उत्तराखण्ड सरकार एवं विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित होगी यात्रा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
विधानसभा स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी ने दी युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में नई पहल

30 जून 2025 से प्रारंभ होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा , मुख्यमंत्री के प्रयासों के क्रम में उत्तराखण्ड सरकार एवं विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित होगी यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.