• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

एआई के दौर में भी मानवता को बनाए रखना जरूरी: बंशीधर तिवारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 21, 2025
in Uttarakhand
0
एआई के दौर में भी मानवता को बनाए रखना जरूरी: बंशीधर तिवारी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) देहरादून चैप्टर द्वारा “रिसपॉन्सिबल यूज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : रोल ऑफ पब्लिक रिलेशन” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महानिदेशक सूचना एवं उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए.  बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय, बद्रीकेदार मंदिर समिति के सीईओ  विजय थपलियाल, व पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष  रवि विजारनिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि  बंशीधर तिवारी ने कहा कि आज के तकनीकी युग में हमें एआई का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करना होगा और मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि एआई से समय की बचत होती है, लेकिन उस समय का सदुपयोग करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सोशल मीडिया के प्रति सजग रहने और तथ्यात्मक जानकारी के प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

विशिष्ट अतिथि  नितिन उपाध्याय ने कहा कि तकनीक के साथ अवसर भी आते हैं, लेकिन हमें यह तय करना होगा कि हम तकनीक के सहारे अपनी मानवीय क्षमताओं को न भूलें। जनसंपर्क के क्षेत्र में एआई को एक सहयोगी के रूप में अपनाना चाहिए।

न्यूज-18 के संपादक  अनुपम त्रिवेदी ने कहा कि विज्ञान जहां सुविधाएं देता है, वहीं नई समस्याएं भी लाता है। उन्होंने फेक न्यूज को आज की बड़ी चुनौती बताते हुए जनजागरूकता पर जोर दिया।

बद्रीकेदार मंदिर समिति के सीईओ  विजय थपलियाल ने कहा कि एआई से बहुत कुछ संभव है, लेकिन भावनाएं सिर्फ मनुष्य के पास हैं। उन्होंने तकनीक को समझदारी से उपयोग करने की अपील की।

तकनीकी विशेषज्ञ श्री आकाश शर्मा ने एआई के विभिन्न टूल्स जैसे ChatGPT, Canva AI, Google Forms, Mentimeter, SlidesAI.io, Buffer, Meltwater, Talkwalker, SocialBee और Mailchimp आदि के उपयोग से जनसंपर्क कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन अनिल वर्मा ने किया। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष  रवि विजारनिया ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य एआई के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र भट्ट, तथा सदस्यगण सुधाकर भट्ट, वैभव गोयल, राकेश डोभाल, अजय डबराल, दीपक शर्मा, प्रशांत रावत, ज्योति नेगी, शिवांगी, मनमोहन भट्ट, संजय सिंह, प्रताप सिंह बिष्ट सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Previous Post

चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन, वनाग्नि को रोकने और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए- मुख्यमंत्री

Next Post

उत्तराखंड में बांस की खेती को मिलेगा बढ़ावा, एफआरआई में नीति निर्माण पर हुई चर्चा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
उत्तराखंड में बांस की खेती को मिलेगा बढ़ावा, एफआरआई में नीति निर्माण पर हुई चर्चा

उत्तराखंड में बांस की खेती को मिलेगा बढ़ावा, एफआरआई में नीति निर्माण पर हुई चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.